आज हम आपके लिए सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की स्पाई-थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपके अंदर भी देशभक्ति का जोश भर जाएगा. इस मूवी का एक्शन देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह मूवी 11 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बदले पर बनाई गई थी. यह एक काल्पनिक कहानी पर तैयार की गई मूवी है.
सैफ-कैटरीना की इस मूवी में आपको जबरदस्त सस्पेंस और शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है, जो आपको अंत तक स्क्रीन नजरे नहीं हटाने देगा. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. इस मूवी को साल 2015 में रिलीज किया गया था. हालांकि, यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: तीन नेशनल अवार्ड जीत चुके मशहूर फिल्ममेकर का निधन, बंगाली सिनेमा में पसरा मातम
कैसी है ‘फैंटम’ की कहानी?
हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फैंटम’ (Phantom) की, जो एस हुसैन जैदी के मशहूर नॉवेल ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर तैयार की गई है. इस फिल्म 26/11 हमलों के बाद दुश्मनों से बदला लेने की कहानी को देखने को मिलती है. मूवी में देखने को मिलता है कि भारतीय स्पाई विदेश में जाकर दुश्मनों को मारता है. इस मूवी का रन टाइम 2 घंटे 10 मिनट का है. लेकिन यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक पलक भी नहीं झपकने देती है. फिल्म का हर सीन आपको काफी पसंद आने वाला है. इस फिल्म में आपको दोनों स्टार के बीच फालतू का रोमांस और गानों से ज्यादा मूवी पर फोकस किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘बच्चे घर पर रहें…’, Toxic को लेकर यश ने क्यों दी ऐसी चेतावनी? जानें किसके लिए है फिल्म
किस ओटीटी पर देखें ‘फैंटम’?
‘फैंटम’ (Phantom) का निर्देशन कबीर खान ने है, जिन्होंने पहले ही ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी बड़ी फिल्में कर चुके हैं. इस मूवी में सैफ और कैटरीना के अलावा मोहम्मद जीशान अयूब अहम किरदार में नजर आए हैं. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर वॉच कर सकते हैं. इन दिनों यह मूवी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है. इस मूवी को IMDb पर 6 की रेटिंग दी गई है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines