‘बच्चे घर पर रहें…’, Toxic को लेकर यश ने क्यों दी ऐसी चेतावनी? जानें किसके लिए है फिल्म

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी को लेकर यश ने साफ किया है कि यह मूवी बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Toxic

'टॉक्सिक' फिल्म कब होगी रिलीज?

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. वहीं अब एक्टर ने फिल्म को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह मूवी कोई पारिवारिक कहानी पर नहीं है. बल्कि फिल्म में आपको इंसानी फितरत और असहज पहलुओं को सामने लाती है. जिन्हें ज्यादातर की कहानियों में दिखाया नहीं जाता है.

विज्ञापन

रॉकिंग स्टार यश ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर कहा कि किरदार के हर परत को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना काफी अहम था. दरअसल, मूवी की कहानी जहां भी जाएगी, वो इस किरदार की हर परत को दिखाना बेहद जरूरी है. ऐसी कहानी को आप बेहद प्रमाणिक तरीके से दिखाना जरूरी है.

विज्ञापन

यश ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर क्या कहा?

सुपरस्टार यश ने अपनी मूवी की टैगलाइन ‘ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale For Grown Ups) को लेकर भी बात कही है. एक्टर ने कहा कि यह टैग लाइन ही ऑडियंस को फिल्म की कहानी का बेहद साफ संकेत देती है. यश ने कहा, ‘हमने जब से मूवी का टाइटल रखा है, तब से ही टाइटल के साथ एक टैगलाइन भी जारी की है. यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है’ फिल्म को लेकर यश ने साफ किया है कि यह मूवी बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है. यश ने कहा, टॉक्सिक फिल्म बच्चों को नहीं देखनी चाहिए. यह मूवी बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है. सभी बच्चे घर पर ही रहें. हमने इस फिल्म को बच्चों के लिए नहीं बनाई है’.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

यश की मूवी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में यश के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया (Tara Sutaria), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), नयनतारा जैसी अदाकाराओं ने अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ