तीन नेशनल अवार्ड जीत चुके मशहूर फिल्ममेकर का निधन, बंगाली सिनेमा में पसरा मातम
बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन का 71 वर्ष के आयु में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 16, 2026 17:22
Share :
राजा सेन का 71 साल की उम्र में हुआ निधन!
---विज्ञापन---
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन का 71 साल की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से बंगाली सिनेमा में मातम पसर गया है. फिल्ममेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सेन का इलाज कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनका निधन आज यानी 16 अगस्त को हो गया है.
आपको बता दें कि राजा सेन बंगाली सिनेमा का एक जाना माना नाम था. राजा सेन ने साल 1996 में फिल्म दामु में डेब्यू किया था. हालांकि, वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. दिवंगत को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका था. राजा सेन का इलाज कोलकाता के SSKM अस्पताल में चल रहा था.
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन कुछ दिनों से दिल, किडनी और फेफड़ों से जुड़ा बीमारी के कारण उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी. वहीं डॉक्टर ने कहा, ‘उन्हें (राजा सेन) कई तरह की जटिलताएं थीं. लगातार इलाज के बाद भी उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. वे (सेन) वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे’. आपको बता दें कि मशहूर फिल्ममेकर राजा सेन को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होती गई और बाद में उन्हें दिल और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो गई थी.
---विज्ञापन---
तीन बार जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
आपको बता दें कि दिवंगत राजा सेन ने साल 1996 में फिल्म दामु के साथ अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन्स मूवी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. उन्होंने ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई बेहतरीन मूवी बनाई है, जो आज भी दर्शकों को देखने पर मजबूर कर देती है. राजा सेने ने ‘आत्मीयो स्वजन’, ‘कृष्णकांत एर विल’, ‘लैबोरेटरी’, ‘देश’ और ‘देबीपक्ष’ जैसी कई फिल्में मौजूद हैं. साल 2002 में आई फिल्म देश में बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे. राजा सेन ने अपनी फिल्मी करियर में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके थे.