Game Changer के लिए Ram Charan ने क्यों 35 करोड़ घटाए? जानें फीस कटौती की वजह

Ram Charan Fees For Game Changer: राम चरण और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। इसी बीच अब साउथ सुपरस्टार के कम फीस लेने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन एक्टर ने ऐसा क्यों किया, चलिए आपको बताते हैं।

Ram Charan Fees For Game Changer

Ram Charan Fees For Game Changer

विज्ञापन

Ram Charan Fees For Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही वो सुर्खियों में आ चुके हैं और अब फिल्म की फीस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, राम चरण ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया है, चलिए आपको बताते हैं।

‘गेम चेंजर’ के लिए फीस की कम

सबसे पहले फिल्म को लेकर बात करते हैं। ‘गेम चेंजर’ को एस शंकर ने निर्देशित किया है और ये फिल्म 10 जनवरी को संक्रांति के मौके पर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि इसे एक बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म का बजट बहुत बड़ा बताया जा रहा है और शंकर द्वारा सिर्फ चार गानों पर ही 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि फिल्म के बार-बार टलने की वजह से राम चरण और फिल्म के निर्देशक शंकर ने अपनी फीस में कटौती करने का फैसला किया है। लेकिन इसके अलावा भी एक्टर के फीस करने के पीछे एक और वजह है।

Advertisment

इस वजह से कम ली फीस!

ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण ने इस फिल्म के लिए 65 करोड़ रुपये की सैलरी ली है। हालांकि शुरुआत में उनकी फीस इससे कहीं ज्यादा, लेकिन फिल्म की रिलीज में बार-बार देरी होने के कारण उन्होंने फीस में कमी की। राम चरण का ये कदम उनके प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है, जहां वो फिल्म के बजट और प्रोडक्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी फीस घटाने को तैयार हुए।

राम चरण फिल्म से करेंगे कमबैक

इतना ही नहीं राम चरण की आखिर हिट फिल्म साल 2022 में आई ‘आरआरआर’ थी जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद उनकी आई फिल्म ‘आचार्य’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद अब 2 साल बाद जाकर उनकी कोई फिल्म आ रही है, बस इसलिए उन्होंने अपनी फीस घटा ली है। इस फिल्म से उनका कमबैक होने जा रहा है।

विज्ञापन

हालांकि फीस घटाने के बाद भी राम चरण अभी भी टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आरआरआर’ की अपार सफलता के बाद राम चरण ने हर एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस तय की थी, लेकिन ‘गेम चेंजर’ के लिए उन्होंने खास तौर पर अपनी फीस कम की। इस फिल्म का कुल बजट 450 करोड़ रुपये है, जो इसे एक हाई बजट फिल्म बनाता है।

कियारा आडवाणी ने लिए इतने करोड़!

वहीं फिल्म में राम चरण के साथ लीड रोल में नजर आने वाली कियारा आडवाणी को 5 से 7 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। इसके अलावा निर्देशक शंकर ने भी फिल्म के निर्माताओं पर दबाव कम करने के लिए अपनी फीस में कटौती की है और उन्होंने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ