Bollywood Movies Celebrate Friendship: फ्रेंडशिप डे पर सभी जय को अपने वीरू और वीरू को अपना जय याद आ जाता है। फिल्म ‘शोले’ ने पूरी दुनिया को बताया है कि सच्ची दोस्ती क्या होती है और कैसे एक दोस्त दूसरे दोस्त के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा सकता है। सिर्फ ‘शोले’ ही नहीं बॉलीवुड ने हमें कई ऐसी फिल्में दी हैं जिनके साथ आपको दोस्ती के सही मायने समझ आएंगे। तो चलिए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिनके साथ आप अपना फ्रेंडशिप डे और भी स्पेशल बना सकते हैं।
Crew
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस फिल्म में ये तीनों एयर होस्टेस बनी हैं और तीनों की लाइफ बर्बाद हो रखी है। हर कोई अपने काम और जिंदगी से परेशान है। लेकिन फिर ये तीनों दोस्त कुछ ऐसा तिकड़म लगाती हैं जिसके बाद इनकी जिंदगी बदल जाती है। इन्होंने हर मुश्किल वक्त में साथ निभाकर साबित किया है कि सच्चे दोस्त कभी साथ नहीं छोड़ते और चाहे तो कोई भी कांड कर सकते हैं।
Sukhee
‘सुखी’ मूवी में शिल्पा शेट्टी एक हाउस वाइफ होती हैं और वो पति और बेटी के बीच अपनी जिंदगी जीना ही भूल जाती हैं। हालांकि, बाद में उनका रीयूनियन होता है और स्कूल के सभी दोस्तों से मिलकर वो ये एहसास करती हैं कि वो कौन थीं। शादी के बाद उन्होंने अपनी पहचान खो दी। ऐसे में वो दोस्त उन्हें पुरानी पहचान याद दिलाते हैं जिसके बाद शिल्पा शेट्टी फिल्म में एक बार फिर कॉन्फिडेंस हासिल होने में कामयाब हो जाती हैं।
Cocktail
‘कॉकटेल’ तीन दोस्तों की कहानी है जो बाद में लव ट्रायंगल में बदल जाती है। ये स्टोरी दिखाती है कि दोस्ती जहां सुकून देती है वहीं, कभी-कभी दर्द भी देती है। इस फिल्म के सभी गानों से आप एक कनेक्शन महसूस करेंगे। Daaru Desi, Tum Hi Ho Bandhu और Yaariyaan जैसे गाने आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।
Jaane Tu… Ya Jaane Na
ये फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़कते हैं। दोस्तों में कई बार दूरी आती है, लेकिन दोस्ती कभी पीछे नहीं छूटती। दुखी होने पर दोस्त दूसरे दोस्त को कैसे हंसाते हैं वो आप ‘कभी-कभी अदिति’ गाने को सुनकर सीख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वायनाड में तबाही देख पसीजा ‘पुष्पा’ का दिल, Allu Arjun ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Yeh Jawaani Hai Deewani
‘ये जवानी है दीवानी’ भी 4 दोस्तों की स्टोरी है जो एक ट्रिप पर साथ जाते हैं और वहां खूब मस्ती और हंगामा होता है। हालांकि, बाद में सभी अपने-अपने रास्ते पर चले जाते हैं और अदिति और नैना एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। दोनों एक-दूसरे को संभालते हैं। इन दोनों की दोस्ती आज भी याद की जाती है।
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
27 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
50 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines