---विज्ञापन---

वायनाड में तबाही देख पसीजा ‘पुष्पा’ का दिल, Allu Arjun ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Allu Arjun Help Wayanad Landslide Survivors: पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खास जानकारी दी है। वायनाड में मची तबाही के बाद अब वो नेक काम के लिए आगे आए हैं। एक्टर ने लाखों रुपए डोनेट कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

Allu Arjun Help Wayanad Landslide Survivors: केरल के वायनाड में जो तबाही मची है उसे देख हर कोई सहम गया है। लैंडस्लाइड और बाढ़ के बाद वायनाड में जो हाल है उसके बाद पूरा देश उन लोगों के बारे में सोचकर दुखी है जिनकी जान चली गईं या फिर जिन्होंने अपनों को खो दिया है। बता दें, अभी तक करीब 365 लाशें मिली हैं। चार गांवों में मचे इस आतंक के बाद करीब 300 लोग अभी तक लापता हैं। 200 से ज्यादा लाशों की पहचान की जा चुकी है।

वायनाड में मची तबाही

इतना ही नहीं 150 बॉडीज तो टुकड़ों में मिली हैं। अभी तक जो लोग नहीं मिल पाए हैं उनके बचने की उम्मीदें भी काफी कम हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत 10 हजार लोगों को बचाया गया है। अब इनकी मदद के लिए कई लोगों ने हाथ आगे बढ़ाया है। बॉलीवुड और साउथ के भी तमाम सितारे इन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब ‘पुष्पा’ एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया है। एक्टर अल्लू अर्जुन का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

मदद के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाए कदम

चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में क्या कहा है? और एक्टर कैसे लोगों की हेल्प के लिए आगे आए हैं। बता दें, अल्लू अर्जुन ने अब एक बड़ा डोनेशन किया है। एक्टर ने लाखों रुपए देकर वायनाड में फंसे लोगों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हाल ही में वायनाड में हुई लैंड स्लाइड देखकर बेहद दुखी हूं। केरल ने हमेशा मुझे ढेर सारा प्यार दिया है और मैं रिहैबिलिटेशन के काम में सपोर्ट के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए दान करके अपना योगदान देना चाहता हूं। आपकी सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Friendship Day 2024: बी-टाउन स्टारकिड्स का याराना है बरसों पुराना, दी जाती है इनकी दोस्ती की मिसाल

25 लाख देकर जीता सबका दिल

अब अल्लू अर्जुन ने 25 लाख देकर रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी मदद की है। अब एक्टर के दान किए हुए पैसों से जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें घर और आम सुविधाएं मिल सकती हैं जो उनसे इस तबाही में छिन गई थी। एक्टर की इस नेकी ने फैंस का भी दिल जीत लिया है। एक्टर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों के मन में एक्टर के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई है।

First published on: Aug 04, 2024 01:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola