Bollywood Romantic Movies 2025: पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड अपने कंटेंट के लिए बदनाम हो रहा है। फैंस काफी समय से शिकायत कर रहे हैं कि हिंदी फिल्मों में अब पहले जैसी बात नहीं रही। साथ ही बॉलीवुड सॉन्ग्स भी लम्बे समय से फैंस को इम्प्रेस करने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। इसी बीच लग रहा है कि साल 2025 बॉलीवुड के लिए लकी साबित होगा। इस साल बॉलीवुड की 3 ऐसी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनके ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है? चलिए जानते हैं।
सैयारा
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड में बड़ा धमाका होने वाला है। अनीत पड्डा के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने लोगों को ‘आशिकी 2’ की याद दिला दी है। ये फिल्म मोहित सूरी बना रहे हैं, तो हर बार की तरह इस बार भी वो फैंस को निराश नहीं करेंगे। उनकी बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म का म्यूजिक भी शानदार लग रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि एक जबरदस्त दिल तोड़ देने वाली लव स्टोरी आने वाली है।
मेट्रो… इन दिनों
‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। ‘मेट्रो… इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कई सरे स्टार्स एक साथ आने वाले हैं। एक तो इतनी सारी जोड़ियों की लव स्टोरी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं और ऊपर से इसके गाने भी सभी को पसंद आ रहे हैं। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म उतनी ही हिट होगी जितनी ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ हुई थी। ट्रेलर में स्टोरी भी काफी मजेदार लग रही है।
आंखों की गुस्ताखियां
विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भी इस लिस्ट में शामिल है। शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म भी बॉलीवुड की इस साल की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग रही है। साथ ही शनाया कपूर की एक्टिंग भी प्रोमिसिंग लग रही है। फिल्म का म्यूजिक भी काफी रोमांटिक लग रहा है। अब बड़े पर्दे पर इनका जादू कितना चलता है? ये तो 11 जुलाई को ही पता चलेगा, जब ये फिल्म रिलीज होगी।