हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अभिषेक बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, वो 4 हीरो जिनका जलवा हुआ कम

Bollywood Flop Star: एक समय था जब सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम का सिक्का चलता था। लेकिन आज के समय में वो लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। आइए ऐसे एक्टर के बारे में जान लेते हैं जिनके सितारे गर्दिश में हैं।

विज्ञापन

Bollywood Flop Star: एक समय ऐसा था जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) तक का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। उनकी कोई भी फिल्म हो नाम से ही ऑडियंस थिएटर में पहुंच जाती थी। यही वजह थी कि फिल्में सुपरहिट जाती थीं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा थी। इन दिनों सिनेमाघरों में अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक चल रही है, लेकिन उसे ऑडियंस ही नहीं मिल रही है। न सिर्फ जूनियर बच्चन बल्कि ऐसे और भी कई सारे स्टार्स हैं जो अब लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि वो कौन हैं जो कभी हिट के किंग थे और अब फ्लॉप के बादशाह बन गए हैं।

अभिषेक बच्चन

सबसे पहले बात कर लेते हैं अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे अभिषेक बच्चन की। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर भी उन्हें फ्लॉप एक्टर का टैग मिला। हालांकि उनकी कुछ फिल्में हिट भी रहीं लेकिन अब तो लगातार फ्लॉप की झड़ी सी लग गई है। हाल ही में उनकी आई वॉन्ट टू टॉक आई जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इससे पहले आई 10वीं पास और घूमर का भी ऐसा ही हाल रहा।

यह भी पढ़ें: ‘Pushpa 2’ की 5 खास बातें, जिस वजह से लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अब बात कर लेते हैं अक्षय कुमार की जो एक समय में ऐसा बवाल मचाते थे कि उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। लेकिन अब तो उनकी फिल्मों का क्रेज ही खत्म हो गया है। हालांकि कैमियो के जरिए वो कुछ कमाल कर पा रहे हैं। उनकी फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो इसमें खेल-खेल में से लेकर OMG तक का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:बेकरी का सपना देखने वाली अदिति को नहीं मिला जनता का साथ, हारी 9 लाख 30 हजार

विज्ञापन

अजय देवगन

अगला नाम आता है अजय देवगन का जो अब पहले की तरह लोगों का दिल नहीं जीत पा रहे हैं। अब सिंघम अगेन को ही ले लीजिए, जिसका कुल बजट 350 करोड़ रुपये है, लेकिन वो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उसे निकालने में भी कामयाब नहीं रही है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि अब उनका जादू चलना भी कम हो गया है।

सलमान खान

अंत में नाम आता है सलमान खान का जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक नहीं बल्कि कई हिट दी हैं। हालांकि अभी भी उनके नाम का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है।

विज्ञापन

लेकिन कहीं न कहीं पहले जैसा क्रेज तो नहीं है, ये कहने में कोई झिझक नहीं है।

यह भी पढ़ें: अविनाश ने आधी रात को किया ईशा को प्रपोज, क्या था कलर की लाडली का जवाब?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola