अविनाश ने आधी रात को किया ईशा को प्रपोज, क्या था कलर की लाडली का जवाब?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में अब एक नया रिश्ता आगे बढ़ता नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की जिनके बीच प्यार के फूल खिलते नजर आ रहे हैं। अब तो अविनाश ने ईशा को प्रपोज भी कर दिया, लेकिन अब ये भी जान लो कि क्या जवाब मिला…

Bigg Boss 18
विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में कई बार ऐसा हुआ है कि कंटेस्टेंट के बीच प्यार के फूल खिले हों। कई ऐसे रिश्ते हैं जो इस घर में बने और आज के समय में वो साथ में हैं। अब ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में भी ऐसे ही प्यार के फूल खिलते नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नई टाइम गॉड (Time God) बनी ईशा सिंह (Eisha Singh) की और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की। पहले दिन से ही उनके बीच की बॉन्डिंग सभी को दिखाई दे रही है। अब तो अविनाश ने ईशा के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया है।

अविनाश ने ईशा को किया प्रपोज

बिग बॉस के घर में अब तो गेम बहुत ज्यादा मजेदार चल रहा है। हर किसी किसी को काफी मजा भी आ रहा है। बिग बॉस के घर में एक के बार एक कुछ कंटेस्टेंट के बीच कनेक्शन दिखाई दे रहा है वो भी खास वाला। इस लिस्ट में चुम दरांग और करणवीर मेहरा हैं, और ईशा सिंह- अविनाश मिश्रा हैं। वहीं बीते दिन तो अविनाश ने ईशा के सामने अपने दिल की बात की और कहा कि वो उन्हें पसंद करने लगे हैं।

विज्ञापन

ईशा का क्या था जवाब

हालांकि अविनाश ने तो ईशा के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया है। लेकिन अभी तक ईशा की ओर से कोई रिस्पांस नहीं आया है। ऐसे में कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि ईशा अभी अपने रिश्ते को टाइम देना चाहती हैं। उन्होंने जवाब नहीं दिया तो अविनाश ने अपनी दोस्ती को ही ज्यादा महत्व दिया और कहा कि कोई नहीं अगर तुम नहीं चाहती तो हम दोस्ती के रिश्ते को ही रखते हैं।

विज्ञापन

टूटा अविनाश का दिल

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच का रिश्ता सभी को दिखता है। आपने देखा ही होगा कि टाइम गॉड वाले टास्क में तो अविनाश ने पूरा एफर्ट लगाकर उसे टाइम गॉड बनाने में पूरा सहयोग दिया। लेकिन अब ईशा ने तो अविनाश के प्रपोजल का कुछ जवाब नहीं दिया, ऐसे में कहीं न कहीं उसका दिल तो जरूर टूटा है। अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि ईशा भी अविनाश संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ