बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान आज किसी मोहताज की नहीं हैं, उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में बनाई है. फराह खान ने अपने इशारे पर कई बड़ा सुपरस्टार को नचाया है. इतना ही नहीं फराह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपने इशारे पर नचा चुकी हैं. इस दौरान कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें डांट भी लगा दी थी. आप भी यह सुनकर चौंक गए ना. यह हम नहीं बल्कि खुद बिग बी ने खुलासा किया है.
बिग बी ने इस बात का खुलासा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सामने किया है. इस दौरान फराह खान भी मौजूद रही थी. अब आप भी अमिताभ बच्चन के खुलासे के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए होंगे.
यह भी पढ़ें: कभी रिलीज नहीं हो पाईं सलमान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ की ये फिल्में, पैसों की कमी के कारण हो गईं डिब्बाबंद
अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने फराह खान के द्वारा डांटे जाने की बात अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में की है. बिग बी ने साल 2021 में इस बात से पर्दा उठाया था. इस दौरान उनके शो में फराह खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूद थी. इस दौरान शो पर बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने फराह से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था. इतना ही नहीं शो की गेस्ट दीपिका भी हैरान नजर आ रही थी.
साल 2021 में फराह खान और दीपिका पादुकोण एक साथ अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आई थी. दोनों बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी थी, तब ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस दीपिका से सवाल किया कि क्या फराह ने उन्हें कभी सेट पर डांटा है कि नहीं? इस बात का जवाब देते हुए दीपिका ने साफ कहा कि सर कभी नहीं डांटा, वहीं फराह ने बिग बी से कहा कि यह गलत है, जिसके बाद खुद अमिताभ बच्चन ने फराह से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया.
यह भी पढ़ें: पवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना; आज भी चलता है जादू
फराह खान ने अमिताब बच्चन को लगाई थी डांट
बिग बी ने कहा, ‘नहीं हमने तो सुना है. आप बहुत डांटती हैं’ इसके बाद अमिताभ बच्चन ने दीपिका से बात करते हुए कहा कि दीपिका मैं आपको बताऊं. मेरा और अभिषेक का एक गाना था, जिसे ये कोरियोग्राफ कर रही थी, जिसमें एक टोपी हाथ से चढ़ते हुए सिर पर आनी थी. बिग बी ने कहा कि हमने काफी बार इसका रिहर्सल किया था. लेकिन हमशे यह हो नहीं पा रहा था. जिसके बाद इन्होंने (फराह) बहुत जोर से डांट लगाया था कहा, ‘‘अरे, ठीक से करो, तुम खुद को क्या समझते हो?’ वहीं बिग बी की बात सुनने के बाद फराह खान ने कहा कि सर ये आपके लिए नहीं बल्कि अभिषेक को कहा था. वहीं अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि लेकिन उसने तो टापी सही पकड़ रखी थी.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines