कभी रिलीज नहीं हो पाईं सलमान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ की ये फिल्में, पैसों की कमी के कारण हो गईं डिब्बाबंद

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ को लेकर 29 साल पहले एक ऐसी मूवी का ऐलान किया, जो आज तक रिलीज नहीं हुई है. दरअसल, इस मूवी को पैसों की कमी के कारण बंद कर दी गई थी. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Govinda, salman khan

कभी रिलीज नहीं हो पाईं सलमान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ की ये फिल्में (PIC- @CinemaRareIN.X)

विज्ञापन

सिनेमा जगत में मूवी का ऐलान करने के बाद अचानक बंद कर देना कोई बड़ी बात नहीं होती है. 29 साल पहले एक ऐसी ही मूवी की घोषणा की गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार नजर आने वाले थे. इस मूवी का ऐलान मशहूर डायरेक्टर की तरफ से किया गया था. इतना ही नहीं मूवी की शूटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया था.

आपको बता दें कि इस मूवी में सुपरस्टार सलमान खान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए थे. यह एक कॉमेडी मूवी होने वाली थी. लेकिन यह मूवी बाद में बंद कर दी गई थी. चलिए जानते हैं कि हम कौन सी फिल्म का जिक्र कर रहे हैं.

विज्ञापन

90 का दशक में हुआ था फिल्म का ऐलान

फिल्म इंडस्ट्री में 90 का दशक काफी शानदार रहा है. इस दौरान सलमान खान, गोविंदा जैसे कलाकारों की काफी डिमांड थी. लेकिन इस दौरान जैकी श्रॉफ सुपरस्टार बन चुके थे. उस दौर में मल्टीस्टारर मूवी का भी काफी बोल बाला हुआ करता था. यह कारण था कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने गोविंदा, सलमान और जैकी को लेकर एक मूवी का भी ऐलान किया गया था. लेकिन आज तक यह मूवी दर्शकों को देखने को नहीं मिली है.

आपको  बता दें कि इस मूवी का टाइटल ‘राजू राजा राम’ (Raju Raja Ram) रखा गया था. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें गोविंदा, सलमान खान और जैकी श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस मनीषा कोइराला मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं. आईएमडीबी के अनुसार ‘राजू राजा राम’ मूवी का आधिकारिक ऐलान डेविड धवन जरिए साल 1997 में किया गया था. वहीं फैंन भी इस मूवी को लिए काफी एक्साइटेड हो गए थे.

विज्ञापन

पैसों की कमी के कारण बंद हो गई थी मूवी

डेविड धवन ने इन तीनों स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. वहीं डायरेक्टर ने मूवी राजू राजा राम की शूटिंग को शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं मूवी का 70 प्रतिशत तक हिस्सा शूट भी कर लिया गया था. लेकिन बाद में पैसों की कमी के चलते गोविंदा, सलमान और जैकी की यह मूवी बंद कर दी गई थी और यह मूवी कभी रिलीज ही नहीं हो पाई थी. बता दें कि इस मूवी को लेकर डायरेक्टर डेविड धवन काफी एक्साइटेड थे, डायरेक्टर ने मूवी के कई पोस्टर्स भी शेयर किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ