दिलजीत से शबाना तक…दिल्ली लाठीचार्ज विवाद पर भड़का बॉलीवुड! सितारों ने चुप्पी तोड़ सरकार से किए तीखे सवाल

Delhi Lathicharge Controversy Bollywood: ग्लोबल सेंसेशन दिलजीत दोसांझ से लेकर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने दिल्ली में हुए विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर कड़ी निंदा की है. इन सितारों के अलावा कई और सितारे खुलकर सामने आए हैं.

Bollywood Celebs Reaction Lathicharge

Bollywood Celebs Reaction Lathicharge

Bollywood Celebs Reaction Lathicharge: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों और गायकों ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सरकार और प्रशासन पर तीखे सवाल दागे हैं. ग्लोबल सेंसेशन दिलजीत दोसांझ और वेटरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी जैसी बड़ी हस्तियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है. सोनू सूद, मुनव्वर फारुकी और भूमि पेडनेकर के बाद अब इन सितारों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) और इंस्टाग्राम के जरिए अपनी आवाज बुलंद की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन्स

नीट परीक्षाओं में हुए घोटाले को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट ने अब विशाल रूप ले लिया है. हर कोई कल सेंटर दिल्ली में हुए लाठी चार्ज पर जमकर अपना विरोध दिखा रहा है. इस बीच अब बॉलीवुड सितारे भी खुलकर विरोध जताते हुए सामने आ रहे हैं. इस लिस्ट में ग्लोबल सेंसेशन दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हुए लिखा कि “हमारा युवा ही हमारा भविष्य है, उनके अधिकारों की बात पर लाठियां बरसाना बेहद दुखद है. बातचीत से रास्ता निकलना चाहिए, बल प्रयोग से नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले उन्होंने किसानों के प्रोटेस्ट पर भी बोला था, तब उन पर कई लीगल एक्शन लिए गए और उन्हें परेशान किया गया था. फिर भी दिलजीत इस प्रोटेस्ट के खिलाफ निडर होकर बोले.

प्रोटेस्ट में शामिल शाबाना, नसीरुद्दीन और प्रकाश राज

कल सीनियर एक्ट्रेस शबाना आज़मी भी इस प्रोटेस्ट में शामिल हुई, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतंत्र का मौलिक अधिकार है. छात्रों के खिलाफ इस तरह की बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है. प्रशासन को इसका जवाब देना होगा.”

विज्ञापन

इसके अलावा कल अपने जन्मदिन के दौरान महंगी पार्टियां छोड़कर नसीरुद्दीन शाह प्रोटेस्ट में रोते हुए नजर आए. उनके साथ उनका बेटा भी था. इसके अलावा प्रकाश राज भी खुलकर इस प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स का सपोर्ट और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए नजर आए. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हमेशा की तरह बेबाकी से अपनी राय रखते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की और पूछा कि आखिर कब तक छात्रों की आवाज को इस तरह दबाया जाएगा.

विज्ञापन

विवाद की मुख्य वजह

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ मार्च, नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और सोनम वांगचुक के अनशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्र दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज ने इस पूरे मामले को एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ