मोहब्बत करने के लिए एक्ट्रेस को मिली मौत की सजा, बंगले में मिली थी लाश

Bollywood Actress Murder Mystery: आज आपको बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनकी मर्डर मिस्ट्री आज भी अनसुलझी है। वो एक्ट्रेस जिन्हें प्यार करने की ऐसी सजा दी गई कि आज भी जब उसके बारे में सोचा जाता है तो खौफ पैदा हो जाता है।

Bollywood Actress Murder Mystery

Bollywood Actress Murder Mystery

विज्ञापन

Bollywood Actress Murder Mystery: आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी अदाकारा की, जिन्होंने अपने छोटे से करियर में खूब नाम कमाया लेकिन उनका अंत बेहद दुखद रहा। ये कहानी है फिल्मी जगत की मशहूर अदाकारा प्रिया राजवंश की, जिनकी हत्या का आरोप उन्हीं के सौतेले बेटों पर लगा। प्रिया जो अपने समय की काफी चर्चित एक्ट्रेस थीं, साल 2000 में अपने घर में मृत पाई गईं। उनके साथ हुए इस भयानक हादसे ने न सिर्फ बॉलीवुड को सिहरन दी, बल्कि उनके परिवार को भी गहरे दुख में डाल दिया। आखिर क्या थी एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, चलिए आपको बताते हैं।

‘हीर रांझा’ फिल्म से छा गई थीं एक्ट्रेस

प्रिया राजवंश का नाम सुनते ही सबसे पहले ‘हीर रांझा’ का ख्याल आता है। इस फिल्म में उन्होंने हीर का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। प्रिया का असली नाम वीरा सुंदर सिंह था और उनका जन्म शिमला में हुआ था। उनके पिता फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते थे और काम के सिलसिले में वो जब यूनाइटेड नेशंस गए, तब प्रिया भी उनके साथ गईं। लंदन में उन्होंने रॉयल अकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एडमिशन ले लिया।

Advertisment

बॉलीवुड में प्रिया को ऐसे मिला काम

प्रिया की किस्मत तब बदल गई जब लंदन के एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींची जो बॉलीवुड के गलियारों तक पहुंच गई। फिल्म निर्माता ठाकुर रणवीर सिंह ने ये तस्वीर देव आनंद के बड़े भाई चेतन आनंद को दिखाई। चेतन ने उन्हें तुरंत अपनी फिल्म ‘हकीकत’ में मौका दिया जो आज भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

देव आनंद के भाई से प्रिया को हुआ प्यार

प्रिया और चेतन का रिश्ता गहरा हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। हालांकि उन्होंने शादी नहीं की। दोनों के रिश्ते से चेतन की पहली पत्नी के दोनों बेटों को परेशानी होने लगी। चेतन के दोनों बेटों ने प्रिया के साथ चेतन के रिश्ते को नापसंद किया। खासकर तब जब चेतन ने अपनी वसीयत में प्रिया के लिए भी जायदाद का हिस्सा रखा। ये बात उनके बेटों को चुभ गई और इसने परिवार में फूट डाल दी।

विज्ञापन

1997 में चेतन आनंद का हुआ निधन

साल 1997 में चेतन आनंद की मृत्यु के बाद प्रिया के दिन बुरे हो गए। उन्होंने अकेले उस बंगले में रहना शुरू कर दिया, जो चेतन ने उनके नाम किया था। प्रिया के मानसिक तनाव और अकेलेपन की खबरें शहर में सुर्खियां बटोरने लगीं। अचानक एक दिन 27 मार्च 2000 को उनकी हत्या की खबर आई। उन्हें उनके घर में मृत पाया गया और इस घटना ने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन

प्रिया राजवंश की मर्डर मिस्ट्री

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें चेतन के दोनों बेटे भी शामिल थे। प्रिया की एक डायरी में लिखा था कि उन्हें जान का खतरा है, और उन्होंने चेतन को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी। इसके बाद जांच में तेजी आई और सभी संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई और साल 2011 में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे। प्रिया राजवंश को किसने मारा, क्यों मारा, ये केस आज भी सुलझ नहीं पाया है। उनकी कहानी का एक दुखद अंत हुआ।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ