हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ जमकर देखी जा रही है. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' (PIC- Netflix India, Youtube)

अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको परिणीति चोपड़ा की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में रिलीज हुई है और यह मूवी ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसका दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.

परिणीति चोपड़ा की यह मूवी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हो रही है. इस मूवी को देखने के बाद लोग दूसरों को भी यह मूवी सजेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

‘रिपोर्टिंग लाइव’ कब हुई थी रिलीज?

परिणीति चोपड़ा की जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘रिपोर्टिंग लाइव’ (Reporting Live) है. यह मूवी 9 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है. यह फिल्म रिलीज होते ही ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस मूवी में परिणीति चोपड़ा ने इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट संध्या यादव का रोल प्ले किया है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ (Reporting Live) की कहानी एक ऐसे न्यूज़ चैनल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां परिणीति चोपड़ा पत्रकार संध्या यादव का किरदार निभाया है. फिल्म में देखने को मिलता है कि महाराष्ट्र में एक पुल गिरता है, जिसमें कई मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो जाती है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार संध्या यादव अपने कैमरामैन विनोद शर्मा रिपोर्टिंग करने ग्राउंड पर पहुंचती है. इस दौरान उन्हें ऐसे सबूत मिलते जिसके जरिए यह पता चलता है कि अवैध रेत खनन के कारण पुल कमजोर हुआ और गिरा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jiohotstar पर आते ही नंबर-1 बनी ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’, बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई

‘रिपोर्टिंग लाइव’ स्टार कास्ट

परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है, तो वहीं फिल्म की कहानी को ध्रुव त्रिपाठी और मिहिर जाधव ने लिखा है. इस मूवी में एक्ट्रेस के साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, शेखर सुमन और आदिल हुसैन अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola