Konkona Sen Sharma Health Update: बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल में नजर आ रही है. इस पोस्ट के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हुए. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है. बता दें कि कोंकणा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लस्ट स्टोरीज 3 में नजर आई है.
आपको बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा की मूवी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. इस मूवी में उनके किरदार को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन अचानक एक्ट्रेस की आई पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. दरअसल, एक्ट्रेस को डेंगू हुआ है, जिसके बाद ही कोंकणा हॉस्पिटल में एडमिट हुई है.
कोंकणा सेन शर्मा ने अस्पताल शेयर किया हेल्थ अपडेट
कोंकणा सेन शर्मा ने अस्पताल के बेड से फोटो शेयर करते हुए अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को डेंगू से बचकर रहने की सलाह दी है. कोंकणा ने कहा कि उनकी तबीयत पहले से ठीक है. दरअसल, एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें. अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर हूं.’
कोंकणा ने अमोल पराशर संग शेयर किया था वीडियो
हाल ही में एक्ट्रेस कोंकणा सेन अमोल पराशर के साथ उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां देती हुई नजर आ रही थी. जैसे ही कोंकणा का यह वीडियो सामने आया, तो एक्ट्रेस के फैंस ने यह मान लिया की उन्होंने अब साफ कर दिया है कि वो एक्टर अमोल पराशर को डेट कर रही है. बता दें कि दोनों कलाकार काफी लंबे समय से अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है.
बता दें कि एक्ट्रेस अमोल के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘HBD API’. एक्ट्रेस इस पोस्ट पर लोगों ने दोनों के रिलेशनशिप पर भी सवाल किया है. हालांकि, इन सभी सवालों पर एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.