बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में मिली जमानत
Edited By Amit Kasana

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
Edited By Amit Kasana

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दी है। अदालत ने अभिनेत्री को दो लाख रुपए के पर्सनल बॉंड और इतनी ही राशि के एक जमानती पर राहत प्रदान की है।
अभी पढ़ें – Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात
#UPDATE | Bail granted to Actor Jacqueline Fernandez in Rs 200 crores money laundering case on furnishing of a personal bond of Rs. 2 lakh and one surety in the like amount.
— ANI (@ANI) November 15, 2022
इससे पहले अदालत ने इस मामले में अपना आदेश रिजर्व कर लिया था। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनसे पूछताछ कर रही है।
अभी पढ़ें – Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: