हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन…' CJP पर विवेक ओबेरॉय का बयान हुआ वायरल

Vivek Oberoi Cockroach Janta Party: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेका ओबेरॉय का पुराना बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर अपनी राय बताई है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Vivek Oberoi On Sonam Wangchuk

Vivek Oberoi On CJP Viral Statement: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर दिया गया वायरल बयान किसी पार्टी पर न तो सीधा वार है और न ही सीधा समर्थन, बल्कि ये एक पूरी तरह से न्यूट्रल और लोकतांत्रिक रुख है. जब मीडिया ने उनसे देश में उभरी नई पार्टी CJP के बारे में पूछा, तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने खुद को राजनीतिक विवादों से दूर रखते हुए एक संतुलित जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में इस हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, किसी एक का सफर होगा खत्म

विवेक ओबेरॉय का बयान

जब मीडिया ने उनसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बारे में पूछा तो उन्होंने ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ऑब्जर्ब ये किया कि यह भी एक नई चीज थी. और मुझे लगता है कि हेल्दी डेमोक्रेसी में हर आवाज को जगह मिलती है. ये लोगों ने अगर अपना आवाज व्यक्त किया है, तो ये हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन है.’

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय का पॉलिटिकल व्यू

विवेक ओबेरॉय राजनीतिक बयानों से दूरी बनाते हुए नजर आए. वे न तो CJP के तरीकों की तारीफ कर रहे थे और न ही उन्हें गलत बता रहे थे. उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र की मजबूती पर बात की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार होना चाहिए. यह बात युवाओं को भी अच्छी लगी और पुरानी पीढ़ी को भी. स्वस्थ लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब लोग बिना डरे अपनी बात रख सकें. विवेक ओबेरॉय का बयान इसी बात को याद दिलाता है.

यह भी पढ़ें: ‘वो मेरा कोई नहीं…’, Lock Upp 2 में पति गौरव खन्ना से मिलकर खफा हुईं आकांक्षा चमोला; बताई

विज्ञापन

क्या है CJP पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party – CJP) भारत में युवाओं और छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुआ एक सटायर और नागरिक-सक्रियता आंदोलन है. मौजूदा समय में ये भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के तहत एक पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन यह वर्तमान समय में देश के सबसे बड़े छात्र-आंदोलनों में से एक बन चुका है. शुरुआत में यह केवल सोशल मीडिया पर एक मीम और डिजिटल आंदोलन था, जिसने इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए. लेकिन जल्द ही यह सड़कों पर उतर आया. आज NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद पूरे देश में तहलका मचा रहा है.

यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट टली, मेक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola