फिल्म 'छावा' के रिलीज से पहले खास अंदाज में दिखे Vicky Kaushal, एक्टिंग छोड़ बन गए खिलाड़ी

Vicky Kaushal Playing Pickleball: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का पिकलबॉल खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट।

Vicky Kaushal Playing Pickleball

Vicky Kaushal Playing Pickleball

विज्ञापन

Vicky Kaushal Playing Pickleball: फिल्म ‘बैड न्यूज’ में अपनी शानदार एक्टिंग और अमेजिंग डांस मूव्स से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले विक्की कौशल अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गए। फिल्म में विक्की कौशल के गाने ‘तौबा-तौबा’ को खूब पसंद किया गया। इस गाने में विक्की के डांस स्टेप्स देखने वाले थे। बस अब इसी गाने को लेकर एक बार फिर विक्की के चर्चे हो रहे हैं। उनका फन लविंग नेचर उनकी सुर्खियों का कारण बना है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विक्की कौशल पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल अपने फैंस को पिकलबॉल खेलते हुए तो नजर आए ही लेकिन जिस अंदाज में कोर्ट पर बॉल को हिट करते हुए दिखे, वो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

‘तौबा-तौबा’ स्टाइल में बॉल को मारते दिखे विक्की

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल पिकलबॉल को जिस तरह से मार रहे हैं अब वो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। विक्की कौशल ने बॉल को अपने गाने ‘तौबा-तौबा’ के डांस मूव के अंदाज में ही हिट किया, जिसके बाद ये खास पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर विक्की का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विक्की के वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट्स

विक्की के इस वीडियो के वायरल होते ही बहुत सारे फैंस के मजेदार कमेंट्स उनके पोस्ट पर आए। एक फैन ने लिखा कि विक्की कौशल सच के सुपरहीरो हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि विक्की के खेलने का तरीफा शानदार है। आपको बता दें विक्की अक्सर अपने फनलविंग नेचर के लिए जाने जाते हैं। विक्की का अंदाज ज्यादातर मजाकिया रहता है और यही बात उनकी फैंस को उनका दीवाना बना देती है।

Vicky Kaushal Playing Pickleball

Vicky Kaushal Playing Pickleball

विज्ञापन

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ का कलेक्शन

‘बैड न्यूज’ का रिलीज से पहले काफी बज था जिसके चलते इस फिल्म ने 8.62 करोड़ से अच्छी शुरुआत की थी और इसके ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 30.62 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इसके बाद ‘बैड न्यूज’ की कमाई में गिरावट देखी गई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 66.8 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ