हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिद्धार्थ मल्होत्रा की Vvan में बड़ा बदलाव! रिलीज से पहले बदली कहानी, डायरेक्टर की टीम हुई बाहर

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म से दीपक मिश्रा और TVF टीम के प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Vvan की रिलीज से पहले बदली कहानी (Image Credit-Sidharth, Tamannaah. Instagram)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बताया जा रहा है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. फिल्म का एक बड़ा पार्ट दोबारा शूट किया जा रहा है. इतना ही नहीं दोबारा एडिट भी किया जा रहा है.

फिल्म में होगा बड़ा बदलाव

वहीं रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से जुड़े  दीपक मिश्रा अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं. बता दें कि दीपक मिश्रा शुरुआत से ही इस मूवी का हिस्सा रहे हैं. इतना ही नहीं खबर यह भी आ रही है कि फिल्म में जुड़ी TVF की टीम भी अलग हो सकती है. हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इतने बड़े बदलाव ने ऑडियंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, मूवी में इस तरह के बड़े बदलाव से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

फिल्मफेयर के अनुसार नीरज कोठरी और साहिर रजा फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की एडिटिंग प्रोसेस को मैनेज करने वाले हैं. बता दें कि इस मूवी को एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स को-प्रोड्यूस कर रही है. वहीं नीरज कोठरी और साहिर रजा सीधे एकता कपूर के निर्देशन पर काम करने वाले हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 के गाने पर क्यों भड़के यूजर्स? फिल्म मेकर्स को दी बड़ी सलाह

17 दिन तक फिर से होगी शूटिंग!

वहीं रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्स्ट्रा शूटिंग की मांग की है. फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का क्लाइमैक्स और एक्शन सीन को दोबारा शूट करने पर ध्यान जाएगा.यह मूवी सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली है. लेकिन अब इस मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. हालांकि, अब यह मूवी कब रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि इस मूवी की 17 दिन एक्स्ट्रा शूटिंग की जाने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘बच्चे घर पर रहें…’, Toxic को लेकर यश ने क्यों दी ऐसी चेतावनी? जानें किसके लिए है फिल्म

‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ स्टार कास्ट

आप भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है. इस मूवी में सिद्धार्थ-तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी और दुर्गेश कुमार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि इस मूवी से दीपक कुमार मिश्रा बाहर होने वाले हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola