Saif Ali Khan अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पुराने घर में होंगे शिफ्ट, पत्नी Kareena लेने पहुंचीं

Saif Ali Khan Discharged From Hospital: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। सैफ के फैंस के लिए राहत की बात है।

Saif Ali Khan Discharged From Hospital

Saif Ali Khan Discharged From Hospital

Saif Ali Khan Discharged From Hospital: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से अब कुछ ही देर में छुट्टी मिल जाएगी। सैफ अली खान को डिस्चार्ज मिलने वाला है जिसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। सैफ अली खान को अस्पताल से घर ले जाने के लिए पत्नी करीना कपूर भी अस्पताल पहुंचीं। इसके अलावा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर फॉर्चून हाइट्स में शिफ्ट हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

सैफ को घर ले जाने आईं पत्नी करीना

इससे पहले करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के डिस्चार्ज से पहले अस्पताल पहुंची थीं। करीना कपूर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर एक सुकून नजर आ रहा था कि 5 दिन बाद उनके पति सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो सैफ की सेहत में अब सुधार है और उनकी हालत अब काफी स्थिर है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोमवार को ही मिल जाती छुट्टी

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसे कुछ समय के लिए स्थगित करने की सलाह दी। जानकारी मिली है कि डॉक्टरों ने सैफ को एक या दो दिन और निगरानी में रखने का फैसला लिया। हाल ही में सैफ की बहन सबा पटौदी ने अपने भाई की तबियत के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने सैफ से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस की कस्टडी में है आरोपी

सूत्रों के मुताबिक हमलावर की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था और उसने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था। वर्तमान में आरोपी मुंबई पुलिस की कस्टडी में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ