हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Don 3 पर थम नहीं रहा विवाद! फरहान अख्तर के 45 करोड़ के दावे के खिलाफ रणवीर के पिता ने IMPPA में दी अर्जी

फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने 45 करोड़ रुपये के दावे के खिलाफ IMPPA मुलाकात की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Don 3 पर थम नहीं रहा विवाद

फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से एक्टर रणवीर सिंह को बाहर होने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में एक्टर रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) से मुलाकात की है. इतना ही नहीं एक्टर के पिता ने इस विवाद को लेकर एसोसिएशन को एक अर्जी भी सौंपी है.

एक्टर रणवीर सिंह के पिता ने फरहान अख्तर की एंटरटेनमेंट ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की ओर से एक्टर पर 45 करोड़ रुपये के किए दावे को लेकर याचिका दायर की है, जिसके बाद दोनों रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 के विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है.

यह भी पढ़ें: Squid Game से ज्यादा खतरनाक है 16 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

विज्ञापन

रणवीर सिंह के पिता ने IMPPA को दी अर्जी

रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी के पिता ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सामने 45 करोड़ रुपये के दावे को लेकर अपना पक्ष रखा है. हालांकि, अभी तक रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने IMPPA को इस मामले को लेकर अर्जी दाखिल की है. वहीं अब IMPPA की लीगल टीम इस मामले के सभी दस्तावेजों की जांच करेगी, जिसके बाद यह एसोसिएशन दोनों पक्षों के बीच उचित फैसला करेगी. IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने इस मामले को लेकर साफ किया है कि सभी दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, OTT पर किस्मत बदलने की उतरेगी बॉबी देओल की ये फिल्म; जानें कब देगी दस्तक

क्या है डॉन 3 का विवाद?

आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ का ऐलान साल 2023 में किया गया था. फिल्म ‘डॉन 2’ में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने निभाया था, किंग खान के इस किरदार रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ में निभाने वाले थे. इतना ही नहीं फिल्म ‘डॉन 3’ का एक प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में रणवीर सिंह डॉन के रोल में नजर आए थे.
आपको बता दें कि इस मूवी की शूटिंग शुरू होने से कुछ महीने पहले रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दिया था. यही कारण है कि फरहान अख्तर की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने 45 करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग की थी. इस मामले में ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव का आदेश जारी किया था. हालांकि, बाद में इस आदेश को वापस ले लिया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola