Squid Game से ज्यादा खतरनाक है 16 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

OTT पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको 'स्क्विड गेम' जैसी सीरीज भी देखने में फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

Beyond Evil
1 / 5
Beyond Evil

आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक भी महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. अगर आपके पास भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों काफी ज्यादा देखी जा रही है. इस सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस के साथ तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

विज्ञापन

बियॉन्ड इविल सीरीज

बियॉन्ड इविल सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो साल 2021 में रिलीज की गई थी. यह सीरीज एक्शन और क्राइम थ्रिलर से भरी हुई है. इस सीरीज को 16 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज को एक बार देखना शुरू किया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

विज्ञापन

बियॉन्ड इविल सीरीज कहां देखें?

बियॉन्ड इविल सीरीज कहां देखें?3 / 5

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो एक कोरियन ड्रामा है, जिसका टाइटल 'बियॉन्ड इविल' है. इस सीरीज में शिन हा क्यों और यू जिन गो ने अहम किरदार निभाया है. इतनी ही नहीं इस कोरियन ड्रामा में चोई डे हून, किम शिन रॉक और चोई सुंग उन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं.

बियॉन्ड इविल सीरीज स्टोरी

बियॉन्ड इविल सीरीज स्टोरी4 / 5

आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को देखने का बाद आपको 'स्क्विड गेम' भी फीकी लगने लगेगी. आपको बता दें कि इस सीरीज की कहानी एक ऐसे मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो  20 साल पहले हुई होती है.

विज्ञापन

बियॉन्ड इविल सीरीज आईएमडीबी

बियॉन्ड इविल सीरीज आईएमडीबी5 / 5

साल 2021 में रिलीज इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.1 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. वहीं स्क्विड गेम की बात करें, तो इस सीरीज को 7.9 की रेटिंग दी गई है. यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन