राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई टोस्टर में नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह कॉमेडी थ्रिलर मूवी थी. टोस्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. इस मूवी में राजकुमार के साथ सान्या मल्होत्रा, अर्चना पूरन सिंह, उपेंद्र लिमाये, फराह खान, अभिषेक बनर्जी और जितेंद्र जोशी ने अहम किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें: ‘वो कल हैं, उनकी बात सुनना एहसान नहीं…’, छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना कपूर
राजकुमार राव की फिल्म की बदली रिलीज डेट
आपको बता दें कि इस समय पर एक्टर के पास सौरव गांगुली की बायोपिक मौजूद है. हाल ही में इस बायोपिक का एक पोस्टर जारी किया गया था. बायोपिक का टाइटल ‘दादा’ के साथ ‘रफ्तार’ भी मौजूद है. इतना ही नहीं राजकुमार राव फिल्म, ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए है. इस फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है. लेकिन अब फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर एक बड़ी सामने आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘मां-बाप के पास घर जाओ…’, छात्रों से बोले सलमान खान- पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे PM
‘प्रहार’ फिल्म की बदल गई रिलीज डेट
राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘प्रहार’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यह मूवी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इस मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ‘प्रहार’ फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होने को तैयार थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेकहोल्डर्स के साथ बात करने के बाद फैसला किया गया है. मेकर्स का मानना है कि यह समय फिल्म को रिलीज करने के लिए सही नहीं है. दरअसल, बैक-टू-बैक कई सारी फिल्म दस्तक देने वाली है. इसलिए फिल्म के मेकर्स प्रहार का क्लैश नहीं चाहते हैं. हालांकि, अब यह मूवी कब रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस फिल्म ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines