बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. हाल ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग न करने का ऐलान किया है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. उनके फैंस यह मानने को तैयार नहीं है कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. दरअसल, अब अरिजीत फिल्मों के लिए गाना गाते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अरिजीत सिंह ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके पास जो प्रोजेक्ट पहले से मौजूद हैं वो उसे जरूर पूरा करेंगे. लेकिन इनके एक फैसले ने म्यूजिक लवर्स के काफी बड़ा झटका लगा है. अरिजीत अपने गानों से दिल तोड़ने और जोड़ने दोनों का हुनर रखते हैं.
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन पर बदलेगा प्यार का मौसम, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में
अरिजीत सिंह से मिले आमिर खान
आपको बता दें कि रविवार को फिल्म एक्टर आमिर खान मुर्शिदाबाद पहुंचे और उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह से मुलाकात भी की है. इतना ही नहीं मिस्टरप्रफेकनिस्ट ने सिंगर के साथ उनके घर की छत पर पतंग भी उड़ाई है. इतना ही नहीं जब आसपास के लोगों को पता चला की मुर्शिदाबाद में अरिजीत के घर आमिर खान आए हुए हैं, तो उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई.अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, जब यह खबर सामने आई की आमिर खान ने मुर्शिदाबाद जाकर अरिजीत से मुलाकात की है, तो कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हर कोई यही कयास लगा रहा है कि क्या दोनों किसा खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. दरअसल, दोनों की ओर से इस मीटिंग को लेकर कोई जवाब नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन बुरी तरह फिसली सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, कमाई रह गई बस इतनी
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से कब लिया था संन्यास
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब से प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जैसे ही अरिजीत ने यह पोस्ट शेयर किया हर कोई हैरान हो गया. उनके फैंस मानने को तैयार नहीं थे. आपको बता दें कि हाल ही अरिजीत सिंह का गाना मातृभूमि रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. अरिजीत सिंह ने यह गाना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए गाया है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
8 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
9 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
10 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
12 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines