---विज्ञापन---

वैलेंटाइन पर बदलेगा प्यार का मौसम, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में

प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना काफी ज्यादा स्पेशल होता है. दरअसल इस महीने लोग खुलकर अपने प्यार का इजहार करते है. आप भी अपने वैलेंटाइन पर मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज आपको 3 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो फरवरी में दोबारा रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. इन फिल्मों में कमाल का रोमांस और रोमांच देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. आप भी बॉलीवुड की फिल्में देखने के शौकिन है और वैलेंटाइन पर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं. बता दें कि फरवरी का महीना प्यार करने वाले को लिए काफी ज्यादा स्पेशल होता है. आप भी फरवरी में अपने पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बॉलीवुड की 3 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो दोबारा रिलीज होने जा रही है. आपको बता दें यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. दरअसल यह तीन फिल्में शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म है.

यह भी पढ़ें: ‘धोखा किसी एक का नहीं होता…’,ज्योति सिंह विवाद पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

देवदास’ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि 6 फरवरी को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. किंग खान की कल्ट फिल्म ‘देवदास’ दोबारा रिलीज होने वाली है, जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी  में शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आई थी. इस मूवी में किंग खान ने देवदास मुखर्जी का किरदार निभाया था. वहीं 20 फरवरी को अजय देवगन की फिल्म ‘युवा’ दोबारा रिलीज होने जा रही है . यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर खान, सोनू सूद और ओम पूरी नजर आए थे. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.

यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग में गई 59 जानें…,उपहार अग्निकांड पर बनी Netflix की ये पॉपुलर सीरीज

---विज्ञापन---

‘तेरे नाम’ कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ भी फरवरी के महीने में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला था. जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो एक अलग सा हेयर स्टाइल का ट्रेंड चल गया था. ‘तेरे नाम’ में सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया  था, जो काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म में दबंग खान के साथ भूमिका चावला भी नजर आईं थी. यह फिल्म 27 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.  

First published on: Feb 02, 2026 10:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola