पतंगबाजी और मस्ती; आमिर खान ने अरिजीत सिंह संग उड़ाई पतंग, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंचे और वहां उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह से खास मुलाकात की है. इतना ही नहीं दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल वीडियो में दोनों को पतंगबाजी करते हुए देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

aamir or arijit

अरिजीत सिंह और आमिर खान (File Photo)

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. हाल ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग न करने का ऐलान किया है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. उनके फैंस यह मानने को तैयार नहीं है कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. दरअसल, अब अरिजीत फिल्मों के लिए गाना गाते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अरिजीत सिंह ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके पास जो प्रोजेक्ट पहले से मौजूद हैं वो उसे जरूर पूरा करेंगे. लेकिन इनके एक फैसले ने म्यूजिक लवर्स के काफी बड़ा झटका लगा है. अरिजीत अपने गानों से दिल तोड़ने और जोड़ने दोनों का हुनर रखते हैं.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन पर बदलेगा प्यार का मौसम, सिनेमाघरों में फिर रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में

विज्ञापन

अरिजीत सिंह से मिले आमिर खान

आपको बता दें कि रविवार को फिल्म एक्टर आमिर खान मुर्शिदाबाद पहुंचे और उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह से मुलाकात भी की है. इतना ही नहीं मिस्टरप्रफेकनिस्ट ने सिंगर के साथ उनके घर की छत पर पतंग भी उड़ाई है. इतना ही नहीं जब आसपास के लोगों को पता चला की मुर्शिदाबाद में अरिजीत के घर आमिर खान आए हुए हैं, तो उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई.अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, जब यह खबर सामने आई की आमिर खान ने मुर्शिदाबाद जाकर अरिजीत से मुलाकात की है, तो कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हर कोई यही कयास लगा रहा है कि क्या दोनों किसा खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. दरअसल, दोनों की ओर से इस मीटिंग को लेकर कोई जवाब नहीं आया है.

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से कब लिया था संन्यास

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब से प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जैसे ही अरिजीत ने यह पोस्ट शेयर किया हर कोई हैरान हो गया. उनके फैंस मानने को तैयार नहीं थे. आपको बता दें कि हाल ही अरिजीत सिंह का गाना मातृभूमि रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. अरिजीत सिंह ने यह गाना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए गाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ