Prime Video पर पहले नंबर पर छाई 11 एपिसोड्स की ये रोमांटिक ड्रामा सीरीज, The Boys को भी छोड़ा पीछे!

Prime Video Top Trending Series: प्राइम वीडियो पर हाल ही में 11 एपिसोड्स की सीरीज रिलीज हुई है. खास बात ये है कि रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई है. इस सीरीज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

off campus trending on prime video
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. 13 मई को इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था और ये रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. अब ये पहले नंबर पर छाई हुई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों की कहानी की शुरुआत फेक लवस्टोरी से होती है. जहां दोनों कॉलेज में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड होने का नाटक करते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

कपल बनने का नाटक करते-करते कहानी में ट्विस्ट देखने को मिलता है जब दोनों को एक-दूसरे से रियल में प्यार हो जाता है. 11 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको हर एपिसोड में रोमांच से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस

वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस5 / 6

अगर आप भी रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?6 / 6

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.2 है. वहीं इस सीरीज ने 'द बॉयज' को भी पीछे छोड़ दिया है. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में एला ब्राइट, बेलमोंट कैमेली और मिका अब्दुल्ला लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन