Bipasha Basu Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय ये फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें एक्टिंग करते हुए स्क्रीन पर देख सकेंगे. बिपाशा बसु हंसल मेहता की वेब सीरीज से कमबैक कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस किसी फिल्म में नहीं बल्कि वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. शादी करने के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों में नहीं देखा गया. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी की परवरिश करने में बिजी हैं. लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में फिर से वापसी करने का मन बनाया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस की सीरीज में नजर आने वाली हैं.
बिपाशा बसु करने जा रहीं कमबैक
बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी कर फिल्मों की दुनिया से किनारा कर लिया था. इसके बाद वो किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दीं. वहीं साल 2020 में एक्ट्रेस एक सीरीज में नजर आई थीं, जिसका नाम ‘डेंजरस’ था. इस सीरीज में बिपाशा बसु की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वहीं इसके बाद वो लंबे ब्रेक पर चली गई थीं. अब 6 साल बाद एक्ट्रेस फिर से OTT पर कमबैक करने जा रही हैं. इस खबर के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं और एक्ट्रेस को एक बार फिर ओटीटी पर एक्टिंग करते हुए देख काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: किसी से बनवाई चाय, तो किसी से उठवाया सामान; ‘बिग बॉस 20’ में आते ही माही विज ने किया कलेश!
इस सीरीज से करेंगी वापसी
बिपाशा बसु फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज ‘बाराबंकी’ में नजर आएंगी. इस सीरीज में बिपाशा के साथ और भी सितारे दिखाई देंगे. इनमें विशाल जेठवा और सनी कौशल भी दिखाई देंगे. इस सीरीज में ड्रग्स की तस्करी की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु ने इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है. इसके साथ ही बाकी सितारों ने भी शूटिंग शुरू कर दी है. बिपाशा बसु का किरदार सीरीज में क्या होगा इस पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
आखिरी फिल्म कौन सी थी?
बता दें फिल्मों में बिपाशा बसु ने आखिरी फिल्म ‘अलोन’ की थी. इस फिल्म के बाद वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं. हालांकि साल 2020 में एक्ट्रेस ने ‘डेंजरस’ सीरीज में काम किया था. बता दें साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी करने के बाद बिपाशा बसु ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था. वहीं साल 2022 में एक्ट्रेस ने बेटी देवी को जन्म दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी की ही परवरिश में लग गईं. फिल्मों से भले ही बिपाशा बसु ने दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपनी वेकेशन की फोटोज फैंस के साथ अक्सर शेयर करती हैं.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines