---विज्ञापन---

किसी से बनवाई चाय, तो किसी से उठवाया सामान; ‘बिग बॉस 20’ में आते ही माही विज ने किया कलेश!

Bigg Boss 20 Promo: 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें माही विज बाकी के कंटेस्टेंट्स से भिड़ती दिखाई दे रही हैं.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. टीवी सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक शो में शामिल हुए. वहीं सभी कंटेस्टेंट्स शो में काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहे हैं. घर में कैद होने के बाद अब ऑडियंस को कंटेस्टेंट्स का गेम शो देखने को मिलेगा. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. लेटेस्ट प्रोमो में शो की कंटेस्टेंट माही विज सभी कंटेस्टेंट्स पर हुकुम जमाती नजर आईं. पहले ही दिन माही विज का बॉसी अंदाज देख सभी घरवाले परेशान हो गए. चलिए आपको भी बताते हैं प्रोमो में माही विज का क्या अंदाज देखने को मिला.

माही विज ने किया कलेश

प्रोमो में माही विज शो के कंटेस्टेंट्स से काम कराती नजर आ रही हैं. दरअसल प्रोमो में माही विज एक्टर अमन गांधी से बात करती दिखाई दीं. इस दौरान माही विज एक्टर अमन गांधी को कहती हैं कि मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो. इस पर अमन कहते हैं कि पहले प्लीज बोलिए उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा. वहीं माही विज को ये जरा भी रास नहीं आता और वो गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं. इसके बाद माही विज ड्रेसिंग रूम से चली जाती हैं और अमन भी माही से चिढ़ जाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मैरी कॉम, माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे तक, ‘बिग बॉस 20’ में इन 16 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री  

अरिश्फा से भिड़ीं माही विज

वहीं अमन से पंगा लेने के बाद एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान से भिड़ती दिखाई दीं. माही अरिश्फा को चाय बनाने के लिए कहती हैं. इस पर अरिश्फा माही विज की बात सुनकर किचन में चली भी जाती हैं लेकिन वो किचन में जाकर बोलती हैं कि चाय के लिए ऐसे ऑर्डर नहीं देना होता. वहीं थोड़ी देर बाद ही माही विज भी किचन में आती हैं और वो अरिश्फा को फिर से चाय बनाने के लिए बोलती हैं, जिसके बाद अरिश्फा चिढ़ जाती हैं और वो माही को गुस्से में बोलती हैं कि मुझे चाय बनानी नहीं आती और आप ऐसे ऑर्डर नहीं दे सकतीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर राजू श्रीवास्तव तक, बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स दुनिया को कह चुके हैं अलविदा

ईशा रिखी ने कसा तंज

माही विज का ये अंदाज देखकर बाकी के कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं. ईशा रिखी भी माही विज को तंज कसते हुए दिखाई देती हैं. ईशा कहती हैं कि जब से आप आई हो तब से किसी ना किसी से काम कराए जा रही हो. ईशा की ये बात सुनकर माही विज हंसती हुईं नजर आती हैं. वहीं अब माही विज का ये अंदाज उनके फैंस को तो खूब पसंद आ रहा है. बता दें माही विज का इसी साल जनवरी में एक्टर जय भानुशाली के साथ तलाक हुआ है और इस खबर के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चाओं में भी रही थीं. अब फैंस उन्हें बिग बॉस के घर में गेम खेलते देखेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 08:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola