एक बिहार सौ पे भारी: ‘वायरल सिंगर’ अमरजीत के लिए सोनू सूद बने मसीहा, फिल्म ‘फतेह’ में दिया गाने का मौका

Ek Bihar Sau Pe Bhari: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जो हर तरफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के का है। इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके दीवाने हो गए हैं।ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के […]

---विज्ञापन---

Ek Bihar Sau Pe Bhari: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जो हर तरफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के का है। इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके दीवाने हो गए हैं।

ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के का है, जिसमें लड़का ‘दिल दे दिया है’ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। अब अमरजीत जयकर का कहना है कि उन्हें एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी फिल्म फतेह में गाने का मौका दिया है।

और पढ़िए –Hrithik Roshan Photo With Stuntman: सुशांत सिंह राजपूत इज बैक! SSR का जेरॉक्स है Hrithik Roshan का स्टंटमैन

सोनू सूद ने किया था ट्विट 

बता दें कि अमरजीत के इस वीडियो को देखकर एक्टर सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव तक ने उसकी तारीफ की है। साथ ही अमरजीत के इस वायरल वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा है कि ‘एक बिहारी, सौ पे भारी (Ek Bihar Sau Pe Bhari)।’

बिहार का ये बच्चा वायरल है- फिल्ममेकर विनोद कापड़ी

इसके साथ ही 21 फरवरी को अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी वीडियो साझा करते हुए ट्विट किया और लिखा कि यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। साथ ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है।

और पढ़िए –Jacqueline Fernandez Latest Post: शेरनी बनीं जैकलीन फर्नांडीस, इस ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट

आईएएस ने भी की तारीफ

इसके साथ ही आईएएस अविनीश शरण ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि- प्रतिभा हर जगह है, अद्भुत। पत्रकार समीर अब्बास लिखते हैं कि ”बिहार के इस लड़के ने अपने सुरों से दिल जीत लिया, क्या सुरीली आवाज़ है।

यूजर भी कर रहे कमेंट

साथ ही @SonuNigamSingh नाम के एक यूजर ने लिखा कि मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे लेकिन अपनी असली आवाज से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 23, 2023 03:48 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें