Bigg Boss OTT 3: कंटेस्टेंट्स ने किसे बताया घर की पनौती? Priyanka Chahar के सामने ही हो गया बवाल

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों खूब बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क को अंजाम दिया। इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं जिनमें से कोई एक कंटेस्टेंट फिनाले से पहले ही बेघर हो जाएगा। अब घर के अंदर बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर तुषार कपूर पहुंचे हैं। दोनों ने घर में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है। घर में साफ तौर पर दो ग्रुप्स बने हुए हैं, जो कि हर टास्क और एक्टिविटी में जाहिर भी हो जाता है। घर के अंदर अभी हाल ही में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और तुषार कपूर पहुंचे। अपनी सीरीज ’10 जून की रात’ को प्रमोट करने के लिए प्रियंका और तुषार ने घर में एंट्री की। इस दौरान दोनों ने कंटेस्टेंट्स से काफी बातें कीं। ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका और तुषार अपने साथ-साथ किसी एक घरवाले को भी बाहर ले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका और तुषार ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें घर की पनौती का नाम लेने के लिए कहा गया। दरअसल इस सीरीज की थीम ही कुछ ऐसी है। इसमें तुषार कपूर प्रियंका की जिंदगी की पनौती बनकर उनकी नाक में दम करते हुए नजर आएंगे। इसलिए दोनों ने घरवालों को कुछ इसी तरह का टास्क दिया।

विज्ञापन

अरमान पर भड़क गईं सना मकबूल

सबसे पहले अरमान मलिक से पूछा गया कि उनके हिसाब से घर की पनौती कौन है? इस पर अरमान ने कहा कि घर की पनौती तो सिर्फ एक ही हो सकती है और वो हैं सना मकबूल, क्योंकि उनकी वजह से ही हमारे घर का राशन गया। इसके अलावा घर का गैस भी इन्हीं की वजह से बंद रहा। यहां तक तो फिर भी ठीक था इसके बाद अरमान मलिक ने कहा कि शिवानी कुमारी का एविक्शन भी इन्हीं की वजह से हुआ है। अरमान की इस बात पर सना मकबूल भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप ये कैसे कह सकते हैं कि मेरी वजह से शिवानी बाहर हुई है? अरमान ने कहा मुझे तो ऐसा ही लगता है कि आपकी वजह से ही शिवानी को घर से जाना पड़ा।

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स ने इसे बताया घर की पनौती

साई केतन राव, रणवीर शौरी, अरमान मलिक और कृतिका मलिक सभी ने मिलकर सना मकबूल को ही घर का पनौती घोषित किया। सभी ने बारी-बारी से यही कारण दिया कि सना की वजह से घर का राशन चला गया था और बिग बॉस ने गैस सप्लाई भी बंद कर दी थी। वहीं सना मकबूल ने भी सभी की बातें ध्यान से सुनकर एक्सेप्ट किया कि ठीक है राशन और गैस के मामले को लेकर बात है तो मैं एक्सेप्ट करती हूं कि मेरी वजह से घरवाले भूखे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ