Bigg Boss OTT 3: पति के साये में दबे Kritika Malik के 'अरमान', इन 5 वजहों से बनीं Weak कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए अब 1 महीना हो गया है, हालांकि अब भी कुछ कंटेस्टेंट हैं जो अपनी गेम खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। कृतिका मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स अभी भी अपनी गेम ऑडियंस को नहीं दिखा पा रही हैं। आखिर ऐसा किन-किन वजहों से कहा जा रहा है, इस रिपोर्ट में जानिए

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Weak Contestant

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Weak Contestant

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Weak Contestant: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। अब घर में दो ग्रुप्स भी बन गए हैं और घरवाले बस ग्रुप्स के मुताबिक ही अपनी गेम खेल रहे हैं। अब शो को पूरा एक महीना हो चुका है ऐसे में कंटेस्टेंट के असली चेहरे भी खुलकर सामने आ गए हैं। कौन सा घरवाला गेम के मुताबिक कितना अच्छा खेल रहे है अब वो एक महीने के बाद जज किया जा सकता है। अरमान मलिक, सना मकबूल, रणवीर शौरी, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, साई केतन राव की गेम जहां साफ नजर आ रही है वहीं कृतिका मलिक, नेजी, सना सुल्तान जैसे कंटेस्टेंट्स को देखकर समझ ही नहीं आ रहा है कि वो खुद की गेम कब तक ऑडियंस को दिखाएंगे। कृतिका मलिक की अब तक पति अरमान की वजह से गेम खुलकर सामने नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन

कृतिका मलिक की कोई गेम नहीं

शो में कृतिका मलिक की अब तक खुद की कोई गेम देखने को नहीं मिली है। ऐसा लग रहा है कि वो बस अरमान के कहने पर ही चल रही हैं। हर तरह से कृतिका मलिका अरमान की बस पूंछ बनकर रह गई हैं। जो-जो और जैसे-जैसे उन्हें अरमान द्वारा करने के लिए कहा जाता है कृतिका बिल्कुल वैसे ही कर रही हैं। वो खुद का दिमाग नहीं चला रही हैं।

विज्ञापन

कृतिका सिर्फ चाय बनाते आती हैं नजर

शो में अब कृतिका या तो बस दूसरे ग्रुप यानी सना मकबूल, विशाल या लवकेश की बुराई करते हुए नजर आती हैं या फिर वो किचन में अरमान मलिक और कुछ सदस्यों के लिए चाय बनाते नजर आती हैं। अरमान मलिक को बहुत बार कहते हुए देखा गया है कि कृतिका जाकर चाय बना दे। कृतिका भी बस हां में हां मिलाकर वहीं कर देती हैं जो उन्हें उनके पति अरमान कहते हैं।

विज्ञापन

कृतिका को प्रेयोरिटी नहीं देते अरमान

हेड ऑफ हाउस बनने के बाद अरमान मलिक को लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस की तरफ से गार्डन में रखे चिप्स की चाबी दी गई। ऐसे में अरमान से बिग बॉस ने एक सदस्य को चुनने के लिए कहा जो उनका फेवरेट है और जिसके साथ वो चिप्स शेयर करेंगे। जैसे ही इस बात का अनाउंसमेंट हुआ सभी कंटेस्टेंट्स को लगा कि अरमान तो पक्का कृतिका को ही चुनेंगे लेकिन उन्होंने रणवीर शौरी को चुना।

कृतिका को कोई सीरियस नहीं लेता

घर में कृतिका जब भी किसी को मुद्दे पर कुछ कहते हुए नजर आती हैं तो सामने वाला उनकी बात को बिल्कुल भी सीरियस नहीं लेता। शो में कई बार कृतिका की खुद रणवीर शौरी बेइज्जती कर चुके हैं लेकिन अरमान वहां होने के बावजूद अब तक कुछ नहीं कह पाए। साफ है अरमान यहां पर अपनी गेम खेल रहे हैं चाहे उसके लिए उनकी पत्नी कृतिका की ही बलि चढ़ जाए।

विज्ञापन

कृतिका के लिए अरमान नहीं लेते स्टैंड

शो में एक बार को छोड़ दें जिस दौरान अरमान ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया था क्योंकि उन्होंने कृतिका को लेकर कुछ बोल दिया था। इस मामले को छोड़कर अरमान कहीं पर भी कृतिका मलिक के लिए कोई स्टैंड लेते हुए नजर नहीं आते। वो कई जगहों पर अपना खुद का गेम खेलते हुए ही नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ