Abhishek Malhan ने Manisha Rani को दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Abhishek Malhan Expensive Gift For Manisha Rani

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

Abhishek Malhan Expensive Gift For Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। यूट्यूब के बाद अब वो पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। एक्टर का नाम शो में ही 2 हसीनाओं के साथ जुड़ने की वजह से उन्हें खूब फेम मिला। वहीं, बिग बॉस खत्म होने के बाद भी अभिषेक का जलवा बरकरार है। कभी अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर अभिषेक चर्चा में बने हुए हैं तो कभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर। वहीं, अब उन्हें और मनीषा रानी को लेकर जो खबर सामने आई है वो वो काफी हैरान कर देने वाली है। फुकरा इंसान ने मनीषा को बिग बॉस से निकलते ही कुछ ऐसा तोहफा दिया जो शायद ही कोई अपने दोस्त को दे सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हुईं Genelia D’Souza? Riteish Deshmukh के साथ इवेंट में देख लोगों ने किए सवाल

विज्ञापन

बेहद करीब हैं अभिषेक और मनीषा

बता दें, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी बिग बॉस के दौरान काफी करीब आ गए। इनकी दोस्ती वक्त के साथ बस गहरी होती गई। हर मुश्किल समय में ये दोनों एक-दूसरे का साथ देते दिखाई दिए। ऐसे में फैंस को इनकी दोस्ती काफी पसंद आई। अब शो खत्म होने के बाद भी अभिषेक और मनीषा अपनी दोस्ती निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब फुकरा इंसान बीमार थे तब भी मनीषा उनका ख्याल रखते नजर आई थीं। वहीं, अब हाल ही में ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आए।

अभिषेक ने मनीषा को दिया खास तोहफा

अब ऐसा कहा जा रहा है कि अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को एक खास तोहफा दिया है, जिसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उस जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो खत्म होने के बाद अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी मुंबई में मिले। अपने बेस्ट फ्रेंड से मिलने के लिए मनीषा बिहार से मुंबई एक होटल में बुके और केक लेकर पहुंची थीं। जिसके बाद अभिषेक भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी मनीषा को एक कीमती तोहफा दे डाला।

विज्ञापन

ये है गिफ्ट की कीमत

दरअसल, अभिषेक ने बिग बॉस के दौरान ही मनीषा से वादा किया था कि वो उन्हें Iphone 14 Pro Max गिफ्ट करेंगे। अब उन्होंने अपना ये वादा निभाते हुए मनीषा को आईफोन 14 Pro Max गिफ्ट कर दिया है। हालांकि, इतना महंगा गिफ्ट लेने से मनीषा ने इंकार कर दिया लेकिन अभिषेक के फाॅर्स करने के बाद उन्होंने इस गिफ्ट को एक्सेप्ट कर लिया। बात अगर इस फोन की कीमत की करें तो Iphone 14 Pro Max का प्राइस 1,27,999 से लेकर 1,89,900 रुपये तक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ