---विज्ञापन---

Bigg Boss के फाइनलिस्ट ने की सगाई, पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रोपोज

Bigg Boss Contestant Engaged: बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। अब दोनों की सगाई का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देख प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss Contestant Engaged: बिग बॉस फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही है। अब इस शो के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट को उसका प्यार मिल गया है। यानी अब जल्द ही एक बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट की शादी हो सकती है। वैसे भी अब इस कंटेस्टेंट ने सगाई तो कर ही ली है। इतना ही नहीं उसने अपनी इंगेजमेंट का ऐलान करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। ये सेलेब अब अपने लव ऑफ लाइफ को पाकर बेहद खुश हैं।

बिग बॉस कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

बता दें, अब जिसकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस’ मलयालम फेम ऋषि कुमार (Rishi Kumar) हैं। अब ऋषि ने इंस्टाग्राम पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो उनका प्रपोजल वीडियो है। इसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या उन्नी (Aishwarya Unni) के लिए रिंग खरीद रहे हैं। इसके बाद वो ऐश्वर्या को सरप्राइज देते हैं और उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें एक खूबसूरत जगह लेकर जाते हैं।

---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी

ऋषि ने गर्लफ्रेंड के लिए बेहतरीन सरप्राइज प्लान किया हुआ है। इसके बाद वो गर्लफ्रेंड को फ्लोरल डिजाइन वाली रिंग पहना देते हैं और फिर इस कपल के चेहरे पर जो मुस्कान नजर आती है वो उनकी खुशी चीख-चीख कर बयान कर रही है। बता दें, ऋषि ने अपने पेरेंट्स की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऋषि कुमार की बात करें तो वो बिग बॉस मलयालम सीजन 5 में बतोर फाइनलिस्ट सामने आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss होस्ट करेगा फिल्म इंडस्ट्री का ‘महाराजा’? सभी कंटेस्टेंट की लग सकती है वाट

6 साल की डेटिंग के बाद की सगाई

अब कपल के इस रोमांटिक मोमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है और सेलेब्स और फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस क्यूट प्रपोजल से गर्लफ्रेंड तो खुश हो ही गई, साथ ही फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि करीब 6 साल से ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं। अब फाइनली उनका रिश्ता अगले पड़ाव तक पहुंच चुका है। फैंस को अब इन दोनों की शादी का ही इंतजार है।

First published on: Sep 02, 2024 03:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola