Bigg Boss 20 करेगा नेटफ्लिक्स के Lock Upp 2 की छुट्टी! जानें टीवी पर कब लौट रहा सलमान खान का शो

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ पर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो के प्रीमियर को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं शो कब दस्तक देने जा रहा है.

Bigg Boss 20 Update

Bigg Boss 20 Update: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर का हर किसी को इंतजार है. सलमान खान के इस शो को हर कोई देखना पसंद करता है. वहीं पिछले 19 सीजन्स ने ऑडियंस का खूब एंटरटेन किया है और अब 20वां सीजन के टेलीकास्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. सलमान खान के इस रियलिटी शो पर नया अपडेट सामने आया है. चलिए आपको भी बताते हैं टीवी के इस पॉपुलर शो का प्रीमियर टीवी पर कब होने वाला है?

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ पर आया बड़ा अपडेट

‘बिग बॉस 20’ के आने से नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप 2’ की भी छुट्टी हो जाएगी. सालों से ‘बिग बॉस’ ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है. वहीं इस शो के सामने ‘लॉक अप 2’ की पॉपुलैरिटी कुछ भी नहीं है. अब ऑडियंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. टीवी का फेमस शो ‘बिग बॉस 20’ ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए टीवी पर वापसी कर रहा है. पहले सीजन्स की तरह ही इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब टीवी पर आएगा शो?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं. ये शो ऑक्टूबर के आखिरी हफ्ते या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. हालांकि अभी तक शो के प्रीमियर की डेट सामने नहीं आई है. अब फैंस को इस शो के प्रीमियर होने का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर अभी से फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है.

विज्ञापन

शो के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स

बता दें इस शो के कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आ गया है. इस लिस्ट में फैसल शेख, सैंटी शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, अरबाज पटेल, जन्नत जुबैर, भाव्या सिंह, भागीरथ भट्ट, उर्फी जावेद, रूरु ठाकुर, तुषार करवार और आवेज दरबार जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. हालांकि अभी तक इन कंटेस्टेंट्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. वहीं जल्द ही शो का प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ