Top 5 Highest Grossing Movies: थिएटर के बाद OTT पर छाईं ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, घर बैठे वीकेंड पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

highest grossing movies trending on OTT
1 / 6

Top 5 Highest Movies Trending on OTT: ओटीटी पर नई-नई फिल्में छाई हुई हैं. आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं और ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी ट्रेंडिंग बन गईं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के खूब चर्चे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन-किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज2 / 6

रणवीर सिंह की साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,813 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. वहीं अब ये ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 23 / 6

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' भी नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 464.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. अब सनी देओल की ये एक्शन फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है. इसमें सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं.

पेद्दी

पेद्दी4 / 6

राम चरण की 'पेद्दी' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंड करने लगी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़ की दमदार कमाई की. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

करुप्पु

करुप्पु5 / 6

सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' सिनेमाघरों में छाने के बाद प्राइम वीडियो पर भी छाई हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 363 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म के एक्शन सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

दृश्यम 3

दृश्यम 36 / 6

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर 241.92 करोड़ की कमाई कर ऑडियंस को एंटरटेन करने वाली ये फिल्म प्राइम वीडियो पर भी छाई हुई है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं मोहनलाल की एक्टिंग को इस फिल्म में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन