Bigg Boss 20: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के कुछ कंटेस्टेंट्स जहां अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स का गेम दिख ही नहीं रहा है. इसी बीच शो में पहले हफ्ते में चुप-चुप रहने वाली कंटेस्टेंट उदिति सिंह का अवतार इस हफ्ते कुछ अलग ही देखने को मिला. लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह आसिफ खान पर काफी भड़कती दिखाई दीं. यहां तक कि उदिति सिंह ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ‘पंचायत’ के ‘दामाद’ जी यानी आसिफ खान को खुली चेतावनी दे दी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
उदिति सिंह और आसिफ खान की तीखी बहस
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बॉस 20’ में 2 ऐसे कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिली, जिनके बारे में अभी तक किसी ने सोचा ही नहीं था. उदिति सिंह और आसिफ खान के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उदिति सिंह ने आसिफ को दूर रहने की चेतावनी दे दी. दरअसल वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान उदिति सिंह को आसिफ खान ने हाई-फाइव दिया था, इस दौरान आसिफ खान का हाथ उदिति सिंह के हाथ पर काफी तेज लग गया. वहीं इसके बाद उदिति सिंह ये बात स्वीमिंग पूल के साइड में बैठकर ईशा रिखी को बता रही थीं, तभी पीछे से आसिफ खान आ जाते हैं और वो उदिति को सॉरी बोलते हैं.
यह भी पढ़ें: काजी तौकीर से पहले Bigg Boss में सबका दिल जीत चुके हैं ये 5 सितारे, ऑडियंस ने लुटाया खूब प्यार
उदिति सिंह ने आसिफ खान को दी चेतावनी
उदिति आसिफ से लड़ना शुरू कर देती हैं. साथ ही उदिति आसिफ पर इल्जाम लगाते हुए बोलती हैं कि आपने जान-बूझकर तेज से मेरे हाथ पर मारा था. इस बात पर आसिफ भी भड़क जाते हैं और वो कहते हैं कि अगर मैंने हाई-फाइव के लिए हाथ ऊपर किया तो आपने मुझे हाई-फाइव क्यों दिया, आप तभी मना कर सकती थीं. दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि उदिति सिंह गुस्से में चिल्लाते हुए बोलती हैं, ‘मुझे टच मत करो. आगे से ध्यान रखना मुझसे दूर ही रहो आप. आपके साथ मेरी इतनी अच्छी बॉन्डिंग नहीं है कि मैं आपसे मजाक करूं, तो मुझसे दूर ही रहा करो.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में किचन बना जंग का मैदान! आम्रपाली दुबे-माही विज में हुई तीखी बहस, TV एक्ट्रेस के छलके आंसू
कंटेस्टेंट्स भी हुए शॉक्ड
वहीं उदिति की बात का रिप्लाई देते हुए आसिफ खान भी कहते हैं कि अब मैं आपके साथ कभी भी मजाक नहीं करूंगा और ना ही कभी बात करूंगा. दोनों के बीच इस तीखी बहस को देखकर कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड थे. वहीं जहां कुछ कंटेस्टेंट्स आसिफ की साइड ले रहे थे तो कुछ ने उदिति को भी सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर भी दोनों की लड़ाई का मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines