काजी तौकीर से पहले Bigg Boss में सबका दिल जीत चुके हैं ये 5 सितारे, ऑडियंस ने लुटाया खूब प्यार

Bigg Boss Most Entertaining Contestants: 'बिग बॉस 20' के शुरू होते ही कंटेस्टेंट काजी तौकीर ऑडियंस की नजरों में छा गए हैं. सलमान खान भी काजी के फैन हो गए हैं. चलिए आज हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बिग बॉस में ऑडियंस का दिल जीता.

bigg boss most entertaining contestants
1 / 6
बिग बॉस के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss Most Entertaining Contestants: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के शुरू होते ही शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने ऑडियंस के दिलों पर कब्जा कर लिया है. काजी अपने टैलेंट से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी काजी तौकीर की तारीफ की. वहीं आज हम आपको बिग बॉस के इतिहास के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.  

विज्ञापन

शहनाज गिल

शहनाज गिल2 / 6

शहनाज गिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बिग बॉस की हिस्ट्री में 13वां सीजन सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा है. इस शो के शुरू होते ही शहनाज गिल शो में छा गई थीं. उनकी कॉमेडी को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. हालांकि शहनाज गिल इस शो को जीत नहीं सकी थी, लेकिन उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे3 / 6

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी 'बिग बॉस 11' में ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. विकास गुप्ता के साथ शिल्पा शिंदे की अनबन ऑडियंस को खूब पसंद आई. वहीं शिल्पा शिंदे के फनी ह्यूमर पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया. वहीं शो के शुरुआत से ही शिल्पा शिंदे ने ऑडियंस की नजरों में अपनी जगह बना ली थी और ये ही वजह थी कि शिल्पा शिंदे इस सीजन की विनर बनकर उभरीं.

गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी4 / 6

टीवी एक्टर गौतम गुलाटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 'बिग बॉस 8' में नजर आए गौतम को शुरुआत में काफी नफरत मिली थी, जिसके बाद सभी घरवालों ने उन्हें अकेला भी छोड़ दिया था. लेकिन बाद में गौतम गुलाटी के गेम में ऐसा सुधार आया कि उन्होंने अपने गेम से हर किसी का दिल जीत लिया था. शो में उनका गाना 'वी लव वी लव गौती' काफी फेमस हुआ था. वहीं गौतम इस सीजन के विनर बने थे.

विज्ञापन

राखी सावंत

राखी सावंत5 / 6

राखी सावंत कई बार बिग बॉस के घर में दिख चुकी हैं. 'बिग बॉस 14' राखी सावंत वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और उन्होंने हर को अपने फनी ह्यूमर से इंप्रेस कर लिया था. शो में राखी सावंत का अंदाज हर किसी को पसंद भी आया था. वहीं 14वें सीजन को भले ही रुबीना दिलैक जीती हों, लेकिन राखी सावंत को भी इस सीजन में ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

मनवीर गुर्जर

मनवीर गुर्जर6 / 6

बिग बॉस के 10वें सीजन में कॉमनर और सेलेब्रिटी का गेम देखने को मिला था. इस दौरान शो में मनवीर गुर्जर एक कॉमनर बनकर ही आए थे. कॉमन मैन होने के बाद भी मनवीर का गेम हर किसी को पसंद आया था और उन्होंने अपने फनी ह्यूमर से ऑडियंस का दिल भी जीत लिया था. ये ही वजह रही कि मनवीर गुर्जर इस सीजन के विनर बने. शो में मनु पंजाबी के साथ उनकी दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन