सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार खत्म हो गया है. भाईजान ने 6 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर किया है. इस दौरान सलमान खान काउबॉय लुक नजर आए हैं और वो काफी एनर्जेटिक लगे हैं. उन्होंने एक-एक कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री कराई है. इतना ही नहीं भाईजान ने अपने डांस से लोगों का खूब मनोरंजन भी किया है. ‘बिग बॉस 20’ का दर्शक काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे.
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: अंडे से लेकर बोतल तक…, बिग बॉस के इतिहास की 6 सबसे यादगार लड़ाइयां, जब कंटेस्टेंट्स के बीच मचा था घमासान
कनिका मान
‘बिग बॉस 20’ की पहली कंटेस्टेंट कनिका मान बनी है. उन्होंने अपने दमदार डांस से लोगों को एंटरटेन किया है. बता दें कि कनिका पानीपत की रहने वाली है, इस दौरान भाईजान ने उनकी जमकर तारीफ भी की है. एंट्री के बाद ही बिग बॉस ने कनिका को कन्फेशन रूम में बुलाकर एक जिम्मेदारी भी दे दी है. दरअसल, शो में कनिका को पेट मास्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसकी वजह से वो घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स पर खास ताकत का यूज कर सकती है.
आसिफ खान
पंचायत सीरीज फेम एक्टर आसिफ खान भी इस शो का हिस्सा बने हैं. एक्टर की एंट्री से पहले उनकी जर्नी को दिखाया गया है. बता दें कि आसिफ ‘मिर्जापुर’ और ‘पंचायत’ सीरीज में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं. वहीं आसिफ ने यह भी बताया कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म रेड्डी में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया है.
काजी तौकीर
‘बिग बॉस 20’ के तीसरे कंटेस्टेंट सिंगर काजी तौकीर बने हैं. बता दें कि उन्हें ‘अफगान जलेबी’ गाने के लिए जाना जाता है. सलमान खान ने बिग बॉस में रैपर काजी का स्वागत किया है. इतना ही नहीं काजी ने सलमान खान से हुई एक सालों पहले की मुलाकात को याद किया है.
ईशा रिखी
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की एंट्री हुई है. वो शो की चौथी कंटेस्टेंट बनी है. बता दें कि ईशा रैपर बादशाह की एक्स वाइफ है. कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं, वहीं शो में आने के बाद ईशा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की है.
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनी है. उन्होंने पांचवीं कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली है. इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ भी बात की है. वहीं एक्ट्रेस का स्वागत करने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी शो में पहुंचे थे.
रोहेड खान
ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहेड खान ने भी भाईजान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर ली. रोहेड ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आए हैं. बता दें कि वो बॉलीवुड के अलावा यूरोप और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुके हैं.
मैरी कॉम और लव गिल
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडल विनर मैरी कॉम की भी एंट्री हुआ है. ऐसा पहली बार होगी कि वो किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली है. इस शो में पंजाबी अभिनेत्री लव गिल ने भी एंट्री मार ली है.
रैपर युंग DSA
रैपर युंग DSA ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में अपनी जगह पक्की कर ली है. शो के स्टेज पर सलमान खान से बात करते हुए युंग ने बताया कि वो यरवदा से ताल्लुक रखते हैं. इस बात पर सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई ‘मुझे ऐसे मत डरा’. वही सलमान ने रैपर से पुछा कि क्या उनका कोई गैंग से संबंध है. इस बात का जवाब देते हुए रैपर ने साफ इनकार कर दिया.
स्काउट
मशहूर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स स्टार तन्मय सिंह भी ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले हैं. बता दें कि स्काउट को इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं सलमान खान ने जब स्काउट से पुछा कि कितना कमा लेते हो इस बात का जवाब उन्होंने भाईजान के कान में दिया था. लेकिन सलमान खान ने सभी के सामने स्काउट की इनकम को रिवील कर दिया है.
अरिश्फा खान
‘बिग बॉस 20’ में सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान भी नजर आई है. अरिश्फा ने सलमान खान के साथ बात करते हुए बताया की इंस्टाग्राम पर उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. यह बात सुनकर भाईजान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें भी अरिश्फा से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका सीखना है.
कुशाल तंवर उर्फ ‘गुल्लू’
‘बिग बॉस 20’ में एक्टर कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू की एंट्री हो गई है. बता दें कि कुशाल ने MTV Roadies 20 की ट्रॉफी भी अपने नाम किया है. वहीं अब उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कुशाल ‘बिग बॉस 20’ के घर में भी गेम और मजबूत रणनीति के साथ खेलते हुए नजर आएंगे.
अमन गांधी
टीवी एक्टर अमन गांधी भी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बने हैं. वो भी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली है. भाईजान ने एक्टर का परिचय कराते हुए टीवी का जाना-माना और सफल चेहरा भी बताया है. बता दें कि अमन ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आ चुके हैं उन्होंने रितिक विरानी का किरदार निभाया था.
उदिति सिंह
‘बिग बॉस 20’ में एक्ट्रेस उदिति सिंह ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की है. वहीं शो के स्टेज पर उदिति ने कहा कि लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से तुलना करते हैं. एक्ट्रेस की इस बात पर सलमान ने ‘करीना’ कहकर बुलाया था.
रीति तिवारी
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कदम रखा है. इस दौरान उनके पिता मनोज तिवारी मौजूद रहे. बता दें रीति एक सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर हैं.
माही विज
‘बिग बॉस 20’ में एक्ट्रेस माही विज की धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने अपनी एंट्री से पहले एक शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दिया है. शो के होस्ट सलमान खान ने माही के साथ एंट्री से पहले एक गेम खेला है, जहां माही से अपनेबारे में बताने को कहा गया था. माही ‘बिग बॉस 20’ की फाइनल कंटेस्टेंट बनी है.
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर राजू श्रीवास्तव तक, बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स दुनिया को कह चुके हैं अलविदा
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines