सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर राजू श्रीवास्तव तक, बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स दुनिया को कह चुके हैं अलविदा

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस का आगाज आज यानी सितंबर 2026 से होने वाला है. इस शो को लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन आज हम आपको बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Bigg Boss, entertainment, salman khan
1 / 7
सिद्धार्थ शुक्ला सहित बिग बॉस के ये 6 कंटेस्टेंट्स ने दुनिया को कहा अलविदा (PIC- IMDb)

'बिग बॉस 20' आज यानी 6 सितंबर 2026 के टीवी और ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है. एक बार फिर बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं दर्शक भी फैंस बेसब्री से इस शो के प्रीमियर का भी इंतजार कर रहे हैं. इस शो के अब तक 19 सीजन आ चुके हैं. बिग बॉस के सीजन में कई सेलेब्स ने पार्टिसिपेट किया है. लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.  

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला2 / 7

एक्टर और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे और वो इस शो के विजेता भी बने थे. उन्होंने टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' और 'बालिका वधू' जैसे धारावाहिक शो किए थे. बता दें कि एक्टर का निधन 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था. उन्होंने महज 40 साल की ही उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.

विज्ञापन

शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला3 / 7

'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थी. उन्होंने इस शो में लोगों को काफी एंटरटेन किया था. शेफाली 'मुझसे शादी करोगी' मूवी में  नजर आईं थी. इतना ही नहीं शेफाली 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' का हिस्सा भी रहीं थी. एक्ट्रेस का निधन जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था.

राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव4 / 7

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव शो भी 'बिग बॉस 3' में नजर आए थे. इतना ही नहीं राजू 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शो का भी हिस्सा रह चुके हैं. दिवंगत एक्टर राजू श्रीवास्तव ने 'मैने प्यार किया', 'बांजी' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्मों काम भी किया है. बता दें कि 21 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया था.

विज्ञापन

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट5 / 7

‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रह चुकी सोनाली फोगाट भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी थी. सोनाली ने हिसार दूरदर्शन से एंकरिंग करियर की शुरुआत की थी. लेकिन सोनाली फोगाट का साल 2022 में अचानक उनका निधन हो गया था. उनके अचानक चले जाने से उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे.

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी6 / 7

सलमान खान के शो बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुके प्रत्युषा बनर्जी का 1 अप्रैल 2016 को निधन हो गया था. उन्होंने ‘बालिका वधू’, 'ससुराल सिमर का' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में नजर आई थी. लोग उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे. हैरानी की बात यह कि प्रत्युषा ने महज 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी.

विज्ञापन

स्वामी ओम

स्वामी ओम7 / 7

‘बिग बॉस 10’ के हिस्सा रह चुके स्वामी ओम का निधन फरवरी 2021 में हुआ था. बता दें कि वो कोविड-19 की चपेट आ गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया था. बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद स्वामी ओम ने काफी विवादित बयान दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन