---विज्ञापन---

अंडे से लेकर बोतल तक…, बिग बॉस के इतिहास की 6 सबसे यादगार लड़ाइयां, जब कंटेस्टेंट्स के बीच मचा था घमासान

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आज यानी 6 सितंबर को आगाज होने वाला है. इस शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन आज हम आपको 'बिग बॉस' में हुए 6 यादगार लड़ाइयों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने वाला है. इस शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे. यह शो सिर्फ प्यार, दोस्ती और टास्क को लेकर ही चर्चा में नहीं बल्कि विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती है. आज हम आपको शो के पिछले 19 सालों में हुए 6 झगड़ों के बारे में बताएंगे, जो आज भी चर्चा में आ जाते हैं.

मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा

‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा नजर आई थी. इस शो में डॉली को हफ्ते भर के लिए किचन का कैप्टन बनाया गया था, उन्होंने अपनी कैप्टंसी के दौरान घरवालों से रात का बचा हुआ खाना खत्म करने को कहा था, ताकि वो खाना वेस्ट ना हो. लेकिन शो में मौजूद मनोज तिवारी आते हैं और वो अपने लिए अंडे बनाने के इच्छा जाहिर करते हैं.  लेकिन किचन की कैप्टन ने मनोज को अंडे बनाने से साफ मना कर दिया था.

---विज्ञापन---

मनोज तिवारी यह बात सुनकर काफी नाराज हुए और उन्होंने गुस्से में कहा ‘किचन किसी के बाप का नहीं है. यह बात सुनकर डॉली का भी पारा हाई हो गया और वो मनोज के आगे आकर खड़ी हो गई और उन्होंने कहा कि ‘बाप पर मत जाना’ उन्होंने आगे कहा ‘फाड़ कर रख दूंगी’ बिग बॉस की यह लड़ाई सबसे यादगार झगड़ों में शामिल हो गई.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- ‘कैमरा के सामने आने की जरूरत नहीं’, Video वायरल

---विज्ञापन---

कमाल आर खान ने मचाया बवाल

बिग बॉस 3 में कमाल आर खान यानी KRK नजर आए थे. केआरके का विवाद भी बिग बॉस में काफी चर्चा में रहा था, उन्होंने घर में एक बहस के दौरान बोतल फेंकी दी थी, जो रोहित वर्मा को जाकर लग गई थी. इस झगड़े के बाद ही केआरके को बाहर निकाल दिया गया था.

पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी

बिग बॉस सीजन 5 में पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी के बीच तगड़े झगड़े हुए थे, जो काफी मशहूर हुए थे. लेकिन इस पूरे विवाद की शुरुआत एक छोटे से झगड़े से शुरू हुई थी. बता दें कि इस झगड़े की शुरुआत में शोनाली और मंदीप ने पूजा से कहा था कि आप फर्श को साफ करने के बाद वाइपर को अपनी जगह पर रख देना. लेकिन यह बात पूजा को पसंद नहीं और वो काफी नाराज हो गई और उन्होंने वाइपर को तोड़ दिया था और डस्टबिन को भी लात मार दी थी.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज

बिग बॉस 13 का झगड़ा काफी मशहूर हुआ था. इस सीजन में दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज नजर आए थे. शो की शुरुआत में सिद्धार्थ और आसिम की काफी अच्छी दोस्ती थी. लेकिन धीरे-धीरे उनकी दुश्मनी हो गई थी. इस शो में दोनों के बीच काफी तगड़ा झगड़ा देखने को मिलने वाला है. बता दें कि आसिम ने सिद्धार्थ पर चीटिंग करने का भी आरोप लगाया था. इस शो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी जुबानी जंग देखने को मिलने वाली है.

करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी

बिग बॉस के सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी शामिल हुए थी, इस शो में दोनों के बीच काफी तगड़ा विवाद हुआ था. बता दें कि यह दोनों के बीच यह झगड़ा एक हाईजैक टास्क के दौरान हुआ था. दरअसल, इस टास्क में एक टीम के लोग को कुर्सी पर बैठ कर रहना था. वहीं दूसरी टीम को अलग-अलग तरीके को अपनाकर उन्हें अपनी सीट पर से उठाना था.

---विज्ञापन---

विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली

वहीं बिग बॉस के सीजन 13 में एक्स कपल विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच काफी तगड़ा झगड़ा हुआ था. इस शो का यह झगड़ा काफी मशहूर हुआ था. दरअसल, झगड़े के बाद से ही मधुरिमा ने विशाल को ‘बहनजी’ कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया था. 

First published on: Sep 06, 2026 05:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola