हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss 20: ‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच ‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर सोनाली बेंद्रे आई है, जिसके बाद सभी कयास लगा रहे हैं एक यादगार रीयूनियन देखने को मिलने वाला है, जिसका पहला प्रोमो आउट हो गया है.

विज्ञापन
सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे (PIC- jiohotstarreality, Instagram)

भारत में इन दिनों कई रियलिटी शोज मौजूद हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है. इस लिस्ट में ‘पति पत्नी और पंगा’ से लेकर ‘राइज एंंड फॉल’ का नाम काबिज है. दोनों ही रियलिटी शो के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार सपोर्ट मिला था. लेकिन हम आपको दबंग खान यानी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के बारे में बताने जा रहे हैं.

‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर को भाईजान ने अपने बड़े धूमधाम से किया था. इतना ही नहीं प्रीमियर में उन्होंने अपने दर्शक के लिए जबरदस्त परफॉर्म किया था. इस बार ‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट कैद हुए हैं. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘महाभारत’ फेम एक्टर सौरव गुर्जर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे?

हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे स्टेज पर सलमान खान के साथ मौजूद है. इस प्रोमो को देखने बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल , बिग बॉस के स्टेज पर एक्ट्रेस को देखने के बाद ‘हम साथ-साथ हैं’ का वो यादगार मोमेंट दर्शकों को याद आया है.

आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे (प्रीति) और सलमान खान (प्रेम) को देखकर सभी को 90s की जोड़ी याद आ गई है. दर्शकों के लिए यह बेहद खास पल साबित हुआ हैं. सोनाली बेंद्रे  के साथ मुनव्वर फारूक भी नजर आए है.  आपको बता दें कि एक्ट्रेस और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे है. इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान से कहा कि आपको शो फैंटास्टिक है और हमारा शो ‘पति पत्नी और पंगा’ वापस आ रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति ने कंफर्म किया ‘महाराजा 2’, फिल्म के सीक्वल को लेकर दिया अपडेट

सोनाली बेंद्रे ने खिलाया हलवा

दरअसल, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इस दौरान बोलते है कि ऐसा लग रहा है कि ‘हम साथ-साथ हैं’ कि सीन के अंदर आ गए हैं. प्रेम है प्रीति है. वहीं सोनाली बेंद्रे हलवा लेकर आती हैं और कहती है कि जब बात ‘हम साथ-साथ हैं’ की आई है, तो हलवा तो आना ही था. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola