‘महाभारत’ फेम एक्टर सौरव गुर्जर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘महाभारत’ फेम एक्टर सौरव गुर्जर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, एक महिला ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. वहीं अब कोर्ट ने सौरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

thesauravgurjar

thesauravgurjar

विज्ञापन

‘महाभारत’ फेम एक्टर और पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरव गुर्जर को पुलिस ने हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया था. वहीं बाद में पुलिस ने एक्टर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है. दरअसल सौरव पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण किया है. दरअसल , पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की शिकायत पर की है. 

एक्टर ने शादी का किया था वादा?

आपको बता दें कि मुंबई में ‘महाभारत’ फिल्म के एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. दरअसल, महिला ने गुर्जर पर शादी का वादा करके धोखा देने औरयौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला के शिकायत के अनुसार  साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों की बात वॉट्सऐप पर भी शुरू हुई थी और करीबी रिश्ते बन गए हैं.

विज्ञापन

महिला ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायत में महिला ने कहा है कि एक्टर और उनकी मुलाकात  25 दिसंबर, 2021 को हुई थी. महिला के अनुसार सौरव गुर्जर ने शादी करने का भरोसा दिलाया था. महिला जब अमेरिका से भारत आईं, तो दोनों साथ में रहा करते थे. इतना ही नहीं महिला ने यह भी साफ किया कि सौरव ने उन्हें अमेरिका से जॉब छोड़ने के लिए भी राजी कर लिया था. दरअसल, गुर्जर ने कहा था कि दोनों मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सौरव की कथित प्रताड़ना के कारण वे अपने करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी गुर्जर से शादी की बात करती थी, तो वो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया करते थे और उनसे दूरी बना लिया करते थे.

विज्ञापन

कोर्ट ने सौरव गुर्जर को न्यायिक हिरासत में भेजा

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक सौरव गुर्जर हैदराबाद में एक साथ में रहे थे. हालांकि, एक दिन वो बिना बताए गायब हो गए. वहीं गाचीबोवली पुलिस को जब यह शिकायत मिली, तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की और सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद ले आई. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ