Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच घमासान देखने को मिला. अरिश्फा ने गुस्से में आकर कनिका के बेड पर पानी तक डाल दिया. वहीं इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस बार शो से एविक्ट होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना अपकमिंग वीकेंड का वार में टूटने वाला है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए है.
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी ताजा अपडेट्स शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, लवप्रीत गिल, गुल्लू और मैरी कॉम का नाम शामिल है. इन 7 कंटेस्टेंट्स में से की किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना जल्द ही टूटता नजर आएगा. अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 7 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से एविक्ट हो जाएगा. हालांकि अभी तक एविक्शन से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: ‘आई एम सॉरी…’, सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी? ‘बिग बॉस 20’ में एक्टर ने किया खुलासा
घर में कितने कंटेस्टेंट्स बचे?
‘बिग बॉस 20’ में अभी तक नॉमिनेशन टास्क देखने को नहीं मिला है. अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिलेगा और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की घोषणा भी होगी. वहीं इस वीकेंड का वार में अमन गांधी शो से एविक्ट हो गए हैं. अमन को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम वोट्स मिले थे, जिसके बाद उनका विनर बनने का सपना टूट गया. सलमान खान ने वीकेंड का वार में अमन गांधी के एविक्शन का ऐलान किया. अब घर में सिर्फ 13 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. इनमें मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, गुल्लू, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, आसिफ खान, लव गिल, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’? एक्टर ने खुद किया रिवील
‘वीकेंड का वार’ में नहीं नजर आएंगे सलमान खान
बता दें इस वीकेंड का वार के एपिसोड को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे. सलमान खान ने इस बात का खुलासा खुद ही किया. दरअसल बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया था कि वो अगले वीकेंड का वार को होस्ट नहीं कर सकेंगे, क्योंकि वो काम में थोड़े बिजी हैं. सलमान खान की जगह अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे.
संबंधित खबरें
'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
2 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
2 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
2 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
16 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
19 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines