हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! जानें किस-किस पर लटकी एविक्शन की तलवार

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हैं.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने (pic credit- Instagram ( jiohotstarreality ))

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. इस एविक्शन में आसिफ खान घर से बेघर हो चुके हैं और उनका विनर बनने का सपना टूट चुका है. आसिफ खान के एविक्शन से घर का माहौल भी गमगीन दिखाई दिया. वहीं अब अगले नॉमिनेशन में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अपकमिंग वीकेंड का वार में खत्म होता दिखाई देगा. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है.

कौन-कौन है नॉमिनेट?

‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है. इनमें मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी का नाम शामिल है. इन सितारों में से किसी 1 कंटेस्टेंट का सफर इस वीकेंड का वार में खत्म होता दिखाई देने वाला है. हालांकि अभी तक शो में नॉमिनेशन टास्क देखने को नहीं मिला है. अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठता नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना! सामने आया नाम

विज्ञापन

आसिफ खान हुए एविक्ट

लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड में एल्विश यादव कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते नजर आए. वहीं एल्विश ने कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम पर भी बात करते हुए उनकी खूब तारीफ की. वहीं सलमान खान ने इस दौरान एविक्शन का भी ऐलान किया. आसिफ खान शो से एविक्ट हो गए हैं. आसिफ खान का एविक्शन काफी इमोशनल था, एक्टर खुद ही रो पड़े और उन्हें देखकर बाकी के घरवाले भी इमोशनल दिखाई दिए. अब आसिफ खान के विनर बनने का सपना टूट चुका है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में गुल्लू-यंग के बीच हुआ भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद! वीडियो वायरल

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें काजी तौकीर कनिका मान और गुल्लू के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. काजी कनिका और गुल्लू को कहते हैं कि जो भी कंटेस्टेंट तुम दोनों के साथ बैठता है, वो एविक्ट हो जाता है. इसका उदाहरण देते हुए काजी ने कहा कि ईशा रिखी, रिति तिवारी, मैरी कॉम और आसिफ खान भी कनिका और गुल्लू के साथ बैठा करते थे और सभी एक-एक कर एविक्ट हो गए. हालांकि काजी तौकीर ने ये बात मजाकिया तौर पर कही. 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola