हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, किन-किन सदस्यों पर लटकी एविक्शन की तलवार?

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन-किन कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट (Pic Credit- INSTAGRAM (JioHotstar Reality))

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. वहीं सलमान खान शो के कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी करते नजर आए. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट एपिसोड को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में 11 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 11 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटता नजर आएगा. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन-किन कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी है.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज बीबी तक के मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेशन में 11 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ खान और आम्रपाली दुबे इस नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे. इसके साथ ही घर में एंट्री करने वाले 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं नकुल धुल? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री; विवादों में रह चुका है नाम

विज्ञापन

किसी एक का कटेगा पत्ता

अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 11 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटने जा रहा है. दरअसल इस वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ. हालांकि अमन गांधी को सबसे कम वोट्स मिले थे, लेकिन उनके पास 2 लाइफलाइन थी तो वो सुरक्षित हो गए. अब अमन गांधी अपनी 1 लाइफलाइन खो बैठे हैं और उनके पास सिर्फ एक ही लाइफलाइन बची है. इस वीकेंड का वार में 11 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में किसी एक का जाना तो तय है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक ने खोई लाइफलाइन

विज्ञापन

घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बता दें लेटेस्ट वीकेंड का वार में 2 सितारों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. इनमें एक का नाम मनीष गोयल है. मनीष टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. वहीं दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल है. नकुल धुल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और उन्हें मिट्ठू डॉन भी कहा जाता है. इन दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने के बाद अब घर में क्या बदलाव आता है ये अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा. नकुल धुल और मनीष गोयल के आने से फिलहाल कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आ रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola