Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर घमासान देखने को मिला. लड़कों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर टास्क देखने को मिला, जिसमें यंग डीएसए जीत गए हैं. वहीं अब कैप्टेंसी के दावेदारों में माही विज और उदिति सिंह के साथ यंग डीएसए भी शामिल हो गए हैं. अपकमिंग एपिसोड में इन कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टन बनने की रेस देखने को मिलेगी. वहीं न्यू कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं इन तीनों कंटेस्टेंट्स में से कौन घर का नया कैप्टन बना है.
‘बिग बॉस 20’ में कौन बना न्यू कैप्टन?
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक माही विज और यंग डीएसए को कैप्टेंसी टास्क में हराकर उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बन गई हैं. हालांकि अभी तक ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया गया है. अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस उदिति सिंह के कैप्टन बनने की घोषणा करते नजर आएंगे. उदिति सिंह के कैप्टन बनने से उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी खुश हैं और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें उदिति सिंह और लव गिल के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ से ‘गांधी’ तक, 2 अक्टूबर के खास मौके पर देखें ये 5 फिल्में; महात्मा गांधी की दिखेगी झलक!
लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल
लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और उदिति सिंह के बीच में बहसबाजी देखने को मिल रही है. इस लड़ाई को देखने के बाद घर के कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. उदिति सिंह के कैप्टन बनने के बाद ही ये लड़ाई घर में देखने को मिलने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. फैंस को उदिति सिंह का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उदिति सिंह की कैप्टेंसी में घर का माहौल होने वाला है. इसके साथ ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स उनके आदेशों का पालन कर पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
मिड वीक एविक्शन
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला. रीति तिवारी घर से एविक्ट हो गई हैं. दरअसल कैप्टेंसी के दावेदार माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए ने आपसी सहमति से रीति तिवारी को एविक्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर रीति तिवारी के एविक्शन की खबरें भी जोरों-शोरों से वायरल हो रही हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति तिवारी के जाने के बाद घर के माहौल में कितना बदलाव देखने को मिलता है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines