Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी शो के कंटेस्टेंट्स पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इनमें जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो में आते ही तहलका मचा दिया है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स का गेम अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है. इन्हीं के बीच एक कंटेस्टेंट ऐसा है जिसे शो का मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट का नाम दिया जा रहा है. 3 दिनों में ही इस कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि काजी तौकीर हैं. सोशल मीडिया पर काजी तौकीर के मजेदार मीम्स भी काफी वायरल हो रहे हैं.

ऑडियंस को बनाया दीवाना

सलमान खान का रियलिटी शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जा रहा है. अभी तक इस शो के शुरू हुए सिर्फ 3 दिन ही हुए हैं और इस शो ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. इनमें से कुछ तो काफी मशहूर हैं तो कुछ को ऑडियंस इतना नहीं जानती है. इसी बीच शो के शुरू होते ही जो कंटेस्टेंट उभरकर सामने आया है ये काजी तौकीर ही हैं. शो में काजी तौकीर अपने फनी ह्यूमर और अपने गानों से ऑडियंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तेरा पागलपन निकाल दूंगा…’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर पर भड़के आसिफ खान; हाथापाई तक पहुंची बात!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डायलॉग

काजी तौकीर ने जब से बिग बॉस हाउस में एंट्री की है तभी से वो 'आई एम अ रॉकस्टार बेबी' डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस भी हो रहा है. ये डायलॉग सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन गया है. इसके साथ ही काजी तौकीर की छोटी-छोटी क्लिप्स इंस्टाग्राम रील्स में खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वो कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. ये ही वजह है कि काजी ने बिग बॉस लवर्स को अपना दीवाना बना लिया है. हालांकि शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को वो ओवरएक्टर भी लग रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बाहर की दुनिया में पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के लिए घटी सलमान खान की फीस, 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़!

आसिफ खान संग हुई लड़ाई

वहीं लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर का झगड़ा आसिफ खान के साथ देखने को मिला. दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर जब युंग डीएसए को गेम में सपोर्ट कर रहे थे तो उस दौरान आसिफ खान के साथ उनकी झड़प हो गई. ये झड़प इतनी बढ़ गई कि इसे देख कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. हालांकि बाद में सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर इस लड़ाई को शांत कराया. काजी तौकीर की बात करें तो काजी तौकीर एक जाने-माने सिंगर हैं. 'गुरुकुल फेम' में भी वो नजर आ चुके हैं और इस शो को उन्होंने अपने टैलेंट से जीत लिया था. इसी शो में अरिजीत सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे. 

---विज्ञापन---