हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 7 कंटेस्टेंट्स, काजी तौकीर की टीम को हराकर जीता टास्क

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में 7 कंटेस्टेंट्स दावेदार बन गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन हैं.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में नई कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 7 कंटेस्टेंट्स (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शो में कैप्टेंसी के दावेदारी जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क देखने को मिला. 2 टीमों के बीच ये टास्क हुआ. वहीं एक टीम ने इस टास्क को जीतकर अपने सभी कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी का दावेदार बना दिया है. इस हफ्ते कैप्टेंसी की दावेदारी में 7 लोगों के नाम शामिल हैं. इन 7 के बीच अब कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिलेगा. अपकमिंग एपिसोड में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट घर का कैप्टन बनता नजर आएगा. चलिए जानते हैं कैप्टेंसी की दावेदारी की लिस्ट में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है.

कौन-कौन बने दावेदार?

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में बांट दिया गया. यंग डीएसए और काजी तौकीर की टीम के बीच कैप्टेंसी का दावेदार बनने वाला टास्क हुआ. इस दौरान दोनों टीम के सदस्यों को सामने वाली टीम को म्यूजिक के जरिए रोस्ट करना था. वहीं ये टास्क यंग डीएसए की टीम जीत चुकी है. अब सीधे-सीधे यंग डीएसए की पूरी टीम कैप्टेंसी की दावेदार बन गई है. इसमें यंग डीएसए, मैरी कॉम, रीति तिवारी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी और आसिफ खान भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में गर्माया माहौल, रीति तिवारी ने काजी तौकीर को कहे अपशब्द; आग-बबूला हुए सिंगर

विज्ञापन

यंग की टीम ने जीता टास्क

वहीं अब इन 7 कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिलेगा. हालांकि लेटेस्ट एपिसेाड के आखिर में इन 7 दावेदारों में से बाकी के कंटेस्टेंट्स ने कैप्टेंसी की रेस से बाहर भी कर दिया है. हालांकि बिग बॉस ने अभी तक उन कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा नहीं की है जो इस कैप्टेंसी के टास्क का हिस्सा नहीं बनेंगे. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि 7 दावेदारों में से कौन-कौन फाइनल कैप्टेंसी का टास्क परफॉर्म करते नजर आएंगे. वहीं इसके साथ ही बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच भी घमासान देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘बिग बॉस 20’ फेम गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु? जो ‘राइज एंड फॉल 2’ में आएंगी नजर

विज्ञापन

कौन-कौन हैं नॉमिनेट?

दरअसल मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिल रहा है. वहीं इस दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच बहसबाजी इतनी तेज हो गई कि दोनों के बीच विवाद गहरा गया. सोशल मीडिया पर भी ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसके साथ ही इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 2 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें ईशा रिखी और यंग डीएसए का नाम शामिल है. अपकमिंग ‘वीकेंड का वार’ में इन दोनों में से कोई एक एविक्ट हो जाएगा.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola