Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के फिनाले में अब बस दो ही दिन दूर है. हर किसी को बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब शो के विनर को लेकर इंटरनेट पर कुछ सुगबुगाहट सुनने को मिली है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या चर्चा हो रही है? तो आइए जानते हैं…
तहलका का वीडियो आया सामने
दरअसल, बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट तहलका भाई उर्फ सनी आर्या का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तहलका ने कहा कि बिग बॉस 19 के मेकर्स गौरव खन्ना को विनर नहीं बनने देंगे. तहलका के वीडियो की अगर बात करें तो उन्होंने अपने इस वीडियो में कहा कि बिग बॉस 19 से निकलकर आई है बहुत जबरदस्त खबर.
क्या बोले तहलका?
तहलका ने कहा कि इसे आप तहलका खबर कह सकते हो? बहुत लोग उम्मीद लगाकर बैठे कि बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना को जीतवाने वाले हैं, लेकिन आज पांच बजकर इक्कीस मिनट पर घंटी बजती है मेरे पास कि सनी भाई प्लेन चेंज कर दिया इन्होंने. तहलका ने आगे कहा कि अब ये किसी और को जीतवा रहे हैं, ऐसा सौ प्रतिशत तय हो चुका है.
जिस दिन ट्रॉफी मिलने वाली है… तहलका
तहलका ने आगे कहा कि आखिरी दिनों में, जिस दिन ट्रॉफी मिलने वाली है, उससे एक दिन पहले कुछ बदल जाए, तो अलग बात है, लेकिन जो खबर आई है, वो पक्की आई है. तहलका ने कहा कि जो बंदा डिजर्व करता है, उसे आप दबाकर वोट करो कि इनका दिमाग घूम जाए, मैं नाम नहीं लूंगा.
कौन होगा शो का विनर?
तहलका ने कहा कि खबर पक्की आई है कि ये जीके भाई को नहीं जीतवा रहे. बाकी देखों क्या होता है? तहलका ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं. अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि तहलका ने किसी विनर का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन बनता है?
यह भी पढ़ें- Dhurandhar में किसने निभाया Uzair Baloch का किरदार, कौन है ये खूंखार गैंगस्टर, जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines